Skin Care: बारिश के मौसम में पिंपल्स से रहते हैं परेशान तो, घर पर बनाएं फेस मास्क, यहां हैं 2 बेस्ट ऑप्शन

बारिश के मौसम में पिंपल्स से रहते हैं परेशान तो, घर पर बनाएं फेस मास्क, यहां हैं 2 बेस्ट ऑप्शन
  • बारिश से वातावरण में आ जाती है नमी
  • मॉनसून में स्किन का रखें खास ध्यान
  • पिंपल्स से बचने के लिए घर पर बनाएं मास्क

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर मौसम में स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। अगर ऐसा न किया जाए तो चेहरे पर पिंपल्स आने में देर नहीं लगती है। बारिश का मौसम वातावरण में नमी लेकर आता है जिससे चेहरा ऑयली हो जाता है। ऐसे में पिंपल्स का खतरा बढ़ जाता है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि हम ऑयल को कम करने के लिए मार्केट से प्रोडक्ट्स की मदद लेते हैं तो फेस काफी ड्राई हो जाता है। इसलिए आज हम आफको 2 शानदार होममेड मास्क बनाना सिखाएंगे जो ज्यादा तेल सोख लेगा और आपके फेस को चमकदार भी बनाएगा। तो चलिए जानते हैं दोनों फेस मास्क को कैसे बनाएं?

चावल का आटा और दही का फेस मास्क

इस फेस मास्क को बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच चावल का आटा लीजिए। फिर उसमें 1 बड़ा चम्मच दही डालिए। इसके बाद दोनों को अच्छे से मिक्स कर फेस पर लगा लीजिए। 23 से 30 मिनट बाद चेहर को धो लीजिए। इससे आपका चेहरा बेहद चमकदार बन जाएगा।

मुल्तानी मिट्टी और दही

इस मास्क को बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी का पाउडर लीजिए और उसमें एक बड़ा चम्मच दही डालिए। फिर दोनों चीजों को मिला कर चेहरे पर 20 से 25 मिनट तक लगाए। इसके बाद चेहरा धो लें। मुल्तानी मिट्टी चेहरे से तेल खत्म करेगी और दही से फेस चमकदार बनेगा।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   22 Jun 2025 5:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story