Health: क्या माइक्रोवेव रेडिएशन्स पहुंचाता है शरीर को नुकसान? जानिए माइक्रोवेव से जुड़े सभी मिथ्स और फैक्ट्स

क्या माइक्रोवेव रेडिएशन्स पहुंचाता है शरीर को नुकसान? जानिए माइक्रोवेव से जुड़े सभी मिथ्स और फैक्ट्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में आपको हर घर में माइक्रोवेव जरूर दिखेगा। इसके कम समय में खाना बनाने और गरम करने के फायदों के कारण कई लोग माइक्रोवेव का इस्तेमाल करते हैं लेकिन बहुत से लोगों को ये भी लगता हैं कि माइक्रोवेव का इस्तेमाल करना हमारे सेहत के लिए नुक्सानदायक हो सकता है। कई लोगों के मन में माइक्रोवेव को लेकर शंकाएं हैं और कई लोगों ने इससे जुड़ी अफवाहों को ही सच मान लिया हैं। तो क्या वाकई में माइक्रोवेव हमारी सेहत के लिए हानिकारक हैं?

Myth.1- माइक्रोवेव में खाना गरम करने से इसके सारे न्यूट्रिएंट्स खत्म हो जाते हैं।

Fact- माइक्रोवेव में खाना जल्दी पकता है और इसमें बहुत कम पानी लगता है, जिससे सारे न्यूट्रिएंट्स बेहतर तरीके से बचे रहते हैं। उबालने या डीप फ्राई करने में ज्यादा नुकसान होता है।

Myth.2-माइक्रोवेव के रेडिएशन्स से शरीर को नुकसान पहुंचता है।

Fact-माइक्रोवेव रेडिएशन्स नॉन आयोनाइजिंग होते है, यानी ये DNA को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। ये सिर्फ खाने को गरम करते है।

Myth.3-माइक्रोवेव में सब्जियां पकाने से उनका टेस्ट और न्यूट्रिशन चला जाता है।

Fact-सब्जियों को हल्का स्टीम या माइक्रोवेव करने से उनमें ज्यादा पोषण बचता है, क्योंकि उबालने से वो पानी में घुल जाते हैं।

Myth.4-माइक्रोवेव का खाना खाने से कैंसर हो सकता है।

Fact-अब तक साइंटिफिक तौर पर ये साबित नहीं हुआ है कि माइक्रोवेव का बना खाना कैंसर का कारण बनता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) और US FDA जैसे संस्थानों ने माइक्रोवेव को पूरी तरीके से सेफ माना है।

Myth.5-हर प्लास्टिक कंटेनर माइक्रोवेव सेफ है।

Fact-बिलकुल नहीं, सिर्फ माइक्रोवेव सेफ लिखे हुए कंटेनर ही इस्तमाल करें , वरना प्लास्टिक पिघल सकता है और हानिकारक रसायन खाने में मिल सकते हैं। इससे आपको कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं।

Myth.6-माइक्रोवेव में बार बार खाना गर्म करने से खाना जहर बन जाता है।

Fact-अगर खाना सही तरीके से स्टोर किया गया है और सिर्फ एक दो बार गरम किया गया है तो जहर नहीं बनता । इसके टेस्ट और न्यूट्रिएंट्स में कमी आ सकती हैं लेकिन इससे खाना जहरीला नहीं हो जाता।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   4 May 2025 3:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story