रक्षाबंधन 2025: इस रक्षाबंधन नहीं है कोई भाई या बहन तो भी आप माना सकते है क्या राखी का त्योहार? चलिए जानते है किन चीजो का रखना पड़ेगा खयाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन भाई बहनों के लिए बहुत ही ज्यादा खास त्योहार होता है। हिंदू धर्म में कई बड़े त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें से एक रक्षाबंधन भी है। रक्षाबंधन याद दिलाता है कि भाई-बहनों का जीवन में होना बहुत ही खास है। इस दिन सभी बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाईयों की तरक्की की मनोकामना करती हैं। बदले में भाई भी अपनी बहनों को हर मुसीबत से बचाने का वादा भी करते हैं। इस त्योहार को सभी भाई-बहन बहुत ही अच्छे से मनाते हैं। ऐसे में जिनके भाई या जिनकी बहनें नहीं होती हैं उनको थोड़ा बुरा भी लगता है। अगर आपका भाई-बहन नहीं है तो बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपका भाई-बहन नहीं है तो भी आप आराम से रक्षाबंधन मना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस रक्षाबंधन दुखी होने की जगह आप क्या कर सकते हैं।
बहन नहीं है तो किससे बंधवाएं राखी?
अगर आपकी कोई खास बहन नहीं है तो आप रक्षाबंधन वाले दिन अपने किसी गुरु से राखी बंधवा सकते हैं। हिन्दु शास्त्रों के हिसाब से आप मंदिर के पुजारी से अगर रक्षासूत्र बांधवालें तो भी आपकी राखी पूरी हो जाएगी। पहले राखी को रक्षासूत्र कहा जाता था।
अगर सगा भाई नहीं हो तो बहन किसे बांधें राखी?
अगर किसी बहन का अपना कोई भाई नहीं है तो भी आप यह त्योहार धूमधाम से मना सकते हैं। अगर आपका भाई नहीं है तो आप कृष्ण भगवान को राखी बांध सकती हैं। हिन्दू सनातन धर्म में पहली राखी को आराध्य देव को अर्पित करने का भी नियम है। जिन बहनों के भाई नहीं है वो रक्षाबंधन वाले दिन सेना के जवान को राखी बांध सकती हैं। सैनिक से अपनी और राष्ट्र की रक्षा का वचन ले सकती हैं। आप भगवान के अलावा अपने गुरु को भी राखी बांधेंगीं तो भी रक्षाबंधन का त्योहार पूरा हो जाएगा। इसी के साथ ही आप शमी, पीपल, तुलसी और केला आदि के पेड़ पर भी राखी बांध सकती हैं।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   7 Aug 2025 6:44 PM IST