Raksha Bandhan 2025: इस रक्षाबंधन बहन के लिए करना चाहते हैं कुछ अलग, तो ऐसे दें उन्हें सरप्राइज

- धूमधाम से मनाया जाता है रक्षाबंधन का त्योहार
- बहन बांधती हैं भाइयों की कलाई में राखी
- इस रक्षाबंधन बहन को दें कुछ यूनिक
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन आने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। इस दिन बहनें अपने-अपने भाइयों को राखी बांधती हैं। वहीं, भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वादा करते हैं। सभी भाई यह चाहते हैं कि रक्षाबंधन के दिन वह अपनी बहन के लिए कुछ ऐसा करें जो उन्हें हमेशा याद रहे। ऐसे में कुछ लोग बहन को खूब सारे गिफ्ट्स देंगे तो कुछ भाई पैसे। अब रखी का त्योहार आने ही वाला है इसलिए ज्यादातर भाइयों ने यह सोच लिया होगा कि उन्हें अपनी बहन का दिन यादगार कैसे बनाना है। लेकिन अगर आप इस रक्षाबंधन कुछ यूनिक करना चाहते हैं तो हम आपके लिए शानदार आइडियाज लेकर आए हैं। तो चलिए इन आइडियाज पर एक नजर डालते हैं।
बाहर घूमने जाएं
अगर आप अपनी बहन का दिन यादगार बनाना चाहते हैं तो उन्हें कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। आप चाहें तो उनके लिए छोटी सी ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं।
बहन के साथ देखें मूवी
रक्षाबंधन के दिन आप अपनी बहन के साथ कोई फनी मूवी देख सकते हैं। अगर आपकी बहन को थिएटर जाना पसंद है तो उनके साथ बाहर मूवी देखने जाना भी अच्छा ऑप्शन है।
बहन को शॉपिंग करवाएं
लड़कियों को शॉपिंग करना बहुत पसंद होता है। आपने कई बार महिलाओं के मुंह से ये सुना भी होगा कि 'मैं पूरे दिन शॉपिंग कर सकती हूं'। रक्षाबंधन के दिन बहन को मार्केट या मॉल ले जाना अच्छा आइडिया साबित हो सकता है।
बहन के लिए उनकी फेवरेट डिश
अगर आप अपनी बहन को काफी स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो उनकी फेवरेट डिश बना कर जरूर खिलाएं। ऐसा करने से वो बेहद खुश होंगी और आपका रिश्ता औ मजबूत होगा।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   1 Aug 2025 6:04 PM IST