40 की उम्र में भी रहना चाहतीं हैं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जितना फिट, तो जानिए एक्ट्रेस के फिटनेस सीक्रेट्स

Actress wants to remain as fit as Priyanka Chopra even at the age of 40, so know the fitness secrets of the actress
40 की उम्र में भी रहना चाहतीं हैं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जितना फिट, तो जानिए एक्ट्रेस के फिटनेस सीक्रेट्स
प्रियंका फिटनेस सीक्रेट्स 40 की उम्र में भी रहना चाहतीं हैं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जितना फिट, तो जानिए एक्ट्रेस के फिटनेस सीक्रेट्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक चर्चा में बनी रहने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग वेब सीरीज ''सिटाडेल'' काफी सुर्खियां बटोर रही है। देसी गर्ल के फैंस उनकी इस एक्शन थ्रिलर सीरीज का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज में प्रियंका दमदार एक्शन करती दिखाई देंगी। ये सीरीज 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। प्रियंका की एक्टिंग के अलावा फैंस उनकी खूबसूरतू के भी कायल हैं। 40 साल की उम्र में उनकी शानदार फिटनेस हर किसी को हैरान करती है। वहीं हर कोई चाहता है कि, वो भी 40 की उम्र में इतना ही फिट हो और आम लोगों के दिल में हमेंशा सवाल रहता है कि आखिरकार ये ऐसा क्या खाती हैं कि इस उम्र में भी इतनी फिट हैं। इसलिए आज हम आपको एक्ट्रेस के फिटनेस सीक्रेट्स बताने जा रहें है जिसे आप भी अपनी लाइफ में शामिल करके फिट रह सकती हैं-

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

क्या हैं प्रियंका की फिटनेस का सीक्रेट

  • प्रियंको खुद को फिट रखने के लिए जिम में वेट ट्रेनिंग, मिक्स कार्डियो और योगा करती हैं।
  • जिम में ट्रेडमिल पर 15 मिनट रनिंग करती हैं।
  • इसके अलावा पुशअप्स और रिवर्स लंजेस लेती हैं।
  •  20 से 25 बार बेंच जम्प और 20 से 25 बार रिवर्स क्रंचेस लेती हैं।
  • 60 सेकंड प्लेंक्स को देती हैं। 20 से 25 बाइसेप एक्सरसाइज करती हैं।
  • वेट ट्रेनिंग को बहुत ज्यादा प्रिफर नहीं करतीं।
  • जिम नहीं जाती तो रनिंग और स्पिनिंग करना पसंद करती हैं।
  • स्ट्रेस से दूर रहने और फ्लेक्सिबिलिटी के लिए योगा करना पसंद करती हैं।
  • वे आसन, प्रणायाम और मेडिटेशन रेग्युलर करती हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

क्या हैं खूबसूरती का राज

  •  ज्यादा से ज्यादा पानी पीती हैं इससे वे हाइड्रेट रहती हैं और स्किन पर ग्लोइंग के साथ शाइनिंग बढ़ती है।
  •  योगा में ब्रीदिंग एक्सरसाइज ज्यादा करती हैं। दिमागी तौर पर शांत रहने के लिए प्रणायाम करती हैं।
  •  लिक्विड डाइट पर्याप्त मात्रा में लेती हैं।
  •  कभी अपनी इच्छा को नहीं मारतीं। हफ्ते में कम से कम एक बार अपनी फेवरेट डिश खाती हैं।
  •  वे घर में बने फूड को पसंद करती हैं।
  •  फ्राइड और ऑइली फूड प्रोडक्ट्स से दूर रहती हैं।
  •  हमेशा फ्रेश, हेल्दी और न्यूट्रिशंस से रिच फूड लेती हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

डाइट में क्या लेती हैं

  • दिन की शुरुआत एग व्हाइट, ओटमील और स्किम्ड मिल्क से करती हैं।
  • लंच में चपाती, राइस, सलाद और बहुत सारा फ्रूट्स शामिल होता है।
  • कभी-कभी चिकन और फिश भी उनकी डाइट में शामिल होता है।
  • डिनर लाइट रखती हैं। ग्रिल्ड चिकन, फिश और हरी सब्जियां इसमें शामिल होती हैं।
  • 8 से 10 गिलास पानी दिनभर में पीती हैं। एनर्जी बनाए रखने के लिए नारियल पानी पीती हैं। 
  • हरी सब्जियां और फ्रेश फ्रूट्स उनकी डाइट में शामिल होते हैं।
  • हर दो से तीन घंटे में कुछ न कुछ खाती हैं, इससे मेटाबॉलिज्म मेंटेर रहता है और एनर्जी लेवल बना रहता है।
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

Created On :   19 April 2023 10:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story