इस दिन बर्तन की खरीदारी करना बहुत शुभ होता है। इस दिन पीतल धातु से बना बर्तन खरीदना ज्यादा शुभ होता है। इस दिन बर्तन इसलिए खरीदे जाते हैं, क्योंकि जब भगवान धनवंतरि प्रकट हुए तो वह एक पात्र में अमृत लेकर आए थे। इस वजह से धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने का विशेष महत्व है।
- Dainik Bhaskar Hindi
- Lifestyle
- Buying These Things Auspicious For Dhanteras 2019
दैनिक भास्कर हिंदी: धनतेरस: धन लाभ और शुभता के लिए इस दिन खरीदें यह खास चीजें
डिजिटल डेस्क, मुम्बई। साल का सबसे बड़ा त्योहार दीवाली आने वाला है। दीवाली के ठीक दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। यह दिन भी बहुत खास होता है। इस त्योहार को धनतेरस के नाम से इसलिए जाना जाता है क्योंकि भगवान धनवंतरी इस दिन प्रकट हुए थे। वे अपने साथ अमृत कलश और आयुर्वेद लेकर आए थे। इस वजह से उन्हें आयुर्वेद का जनक भी कहा जाता है। इस दिन भगवान कुबेर की पूजा का भी विशेष महत्व है। कहा जाता है कि यह दिन खरीदारी के लिए बहुत शुभ होता है। मान्यता के अनुसार इस दिन जिस सामान की खरीदारी की जाती है, उसमें 13 गुनी वृद्धि होती है। इसलिए हर कोई इस दिन अपनी जरुरत और क्षमता के हिसाब से सामान का चयन करता है। इस दिन लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि क्या खरीदा जाए, जो उनके घर के लिए शुभ हो। आइए, आज हम आपकी यह मुसीबत आसान कर देते हैं।


इस दिन चांदी की वस्तु खरीदना भी शुभ माना जाता है। चांदी चंद्रमा की धातु है। धनतेरस के दिन चांदी की खरीदारी करने से घर में यश, कीर्ति, ऐश्वर्य और संपदा में वृद्धि होती है। इसलिए आप इस दिन चांदी के सिक्के और बर्तन खरीद सकते हैं।

धनतेरस के दिन कौड़ियां खरीदने का भी विशेष महत्व है। बताया जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान जब लक्ष्मी प्रकट हुई थी तो उनके साथ कौड़ियां भी आई थी। इस दिन कौड़ी खरीदने का भी विशेष महत्व है। यह भी लक्ष्मी जी को प्रिय होती है। मान्यता के अनुसार तिजौरी में कौड़ियां रखने से धन की हानि नहीं होती।

धनतेरस के खास दिन पर धनिया खरीदना भी बहुत शुभ होता है। धनतेरस के दिन धनिया के बीज खरीदकर अपने घर में लगाएं। ऐसा करने से भी धन की हानि नहीं होती।

इस खास दिन पर पूजा की सामाग्री खरीदना भी शुभ होता है। दिवाली से संबंधित खरीदारी भी इसी दिन की जाती है। लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, खील-बताशे और मिट्टी के दिए धनतेरस के दिन ही खरीद लेना चाहिए।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: Diwali: भारतीय पारम्परिक मिठाई है सोहन हलवा, ऐसे बनाएं
दैनिक भास्कर हिंदी: Diwali Festival: खास अंदाज में मनाएं दीवाली का त्योहार, बच्चों के साथ जरुर करें ये काम
दैनिक भास्कर हिंदी: तनातनी के बीच पाक ने लौटाई भारत की दिवाली मिठाई,पहले की थी स्वीकार
दैनिक भास्कर हिंदी: दीवाली पर पार्लर जाने का नहीं है टाइम, ऐसे करें मेकअप और दिखें खूबसूरत
दैनिक भास्कर हिंदी: गुजिया के बिना अधूरा है त्योहार, दीवाली पर बनाएं खोया गुजिया