इस तरह जताएं अपना प्यार, जानें तमाम तरह के किस का मतलब

kiss day: Express love like this, know meaning of all kinds of kisses
इस तरह जताएं अपना प्यार, जानें तमाम तरह के किस का मतलब
वैलेंटाइन वीक का 7वां दिन इस तरह जताएं अपना प्यार, जानें तमाम तरह के किस का मतलब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वैलेंटाइन वीक का सातवां और सबसे खास दिन आने वाला है। हम बात कर रहे हैं 13 फरवरी को मनाए जाने वाले "किस डे" की। कहा जाता है कि "किस" प्यार जताने का सबसे अतरंग तरीका है। आपके पार्टनर के होठों पर आपका स्पर्श आप दोनों के मन में प्यार की लहरें जगा देता है। प्रेम के इस शुद्ध रूप के लिए किसी बोले गए संचार की आवश्यकता नहीं है, बल्कि अत्यधिक प्रेम और इच्छा के साथ मिश्रित प्रेम की लालसा है। 

ये जरूरी नहीं कि किस डे पर सिर्फ अपने पार्टनर को ही किस किया जाए। आप किसी बच्चे को, अपने माता-पिता, भाई-बहन, या किसी जानवर को भी किस कर सकते हैं। किस कई तरह की होती हैं और हर किस का एक अलग मतलब होता है। यहां पढ़िए तमाम तरह के किस और उन किसिज़ के पीछे की भावना। 

1- माथे पर किस
माथे पर किस करना एक बेहद खूबसूरत और प्यारी फीलिंग होती है। ये आपको अपनेपन का एहसास कराती है और एक अटल वादे का प्रतीक है। माथे पर किस आत्मविश्वास बढ़ाने और घबराहट भगाने के लिए भी किया जाता है। 

2- गाल पर किस
गाल पर किया जाने वाला किस लाड़ प्यार का प्रतीक है। ये किस दुलार दिखाने के लिए करते हैं। किसी को मासूमियत और बचकानी हरकतों को देख कर उसके गालों पर किस दिया जाता है। अक्सर ही हम बच्चों को गालों पर किस करते हैं, अपना लाड जताने के लिए। अगर आपके पार्टनर आपके गालों पर किस करें तो समझ जाएं की आपको बच्चों जैसा दुलार मिल रहा। 

3- हाथ पर किस
हाथ पर किस करने के 2 मतलब होते हैं। इसका एक मतलब किसी के प्यार में खुद को समर्पित कर देना होता है। यही कारण है की शादीशुदा जोड़े अंगूठी पहनाने के बाद हाथ पर किस करते हैं। हाथ पर किस करने का दूसरा मतलब शिष्टाचार भी होती है। आप ऑफिस में अपने कॉलीग के हाथों पर किस कर उनके प्रति इज्ज़त और तहज़ीब दर्शाते हैं।

4- फ्रेंच किस
ये एक पैशनेट किस होता है जो होठों पर किया जाता है। इसमें टंग का इस्तेमाल होता है। प्रेमी जोड़े अक्सर अपना प्यार ज़ाहिर करने के लिए फ्रेंच किस करते हैं। फ्रेंच किस उसी को किया जाता है जिससे आप अथाह प्रेम करते हैं। ये किस बेहद संवेदनशील और संतोषजनक होता है। बेहद खुशी जताने के लिए भी लोग अपने पार्टनर को होठों पर किस करते हैं।

5- इयरलोब किस (कान पर किस)
इरलोब किस हमेशा कपल्स में ही देखी जा सकती है। इरलोब किस का मतलब होता है कान पर किस करना। अपने पार्टनर के कानो को अपने होठों के बीच में दबाकर पेशनेटली किस करिए। ये आपके शरारती मूड को दर्शाता है।

Created On :   12 Feb 2022 9:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story