जानिए भारत की उन जगहों के बारे में जहां बड़े ही अनोखे अंदाज में मनाया जाता है हाली त्यौहार

Know about those places in India where Holi festival is celebrated in a very unique way.
जानिए भारत की उन जगहों के बारे में जहां बड़े ही अनोखे अंदाज में मनाया जाता है हाली त्यौहार
होली स्पेशल जानिए भारत की उन जगहों के बारे में जहां बड़े ही अनोखे अंदाज में मनाया जाता है हाली त्यौहार

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। होली को आने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। इस साल होली का त्यौहार 8 मार्च के पूरे देश में मानाया जाएगा। रंगों के इस त्यौहार को हर शहर में बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। भारत परंपराओं और रीति रिवाजों का देश है यहां हर राज्य का अपना अलग कल्चर और रीति रिवाज है। ऐसे में हर राज्य में त्यौहारों के अलग अलग तरीके से मनाया जाता है। आज हम आपको भारत के कुछ शहरों के बारे में बताएं जहां अनोखे अंदाज में होली का त्यौहार मनाया जाता है। साथ ही आपको एक बार जरुर इन शहरों की होली को देखना चाहिए। 

Holi Special: पहली बार सुबह से बांके बिहारी खेले होली, द्वारिकाधीश कुंज में  विराजे - Holi celebrate in Banke bihari temple Jagran Special

वृंदावन
वृंदावन का बाके बिहारी मंदिर रंगों के त्यौहार होली के लिए चर्चित है। यहां बड़े ही शानदार तरीके से होली का त्यौहार मनाया जाता है। यहां देश विदेश से लोग होली देखने आते हैं। कहा जाता है कि, भगवान कृष्ण इस मंदिर में सफेद पोशाक में आए थे और उन्होंने वहां से अपने सभी भक्तों के ऊपर गुलाल और फूलों की वर्षा की थी। इसी प्रथा को आगे बढ़ाते हुए बांके बिहारी के पुजारी मंदिर में आए सभी श्रद्धालुओं पर पुष्प और गुलाल फेंकते हैं। और कृष्ण जी के गाने गुनगुनाते हैं और डांस करते हैं। 

Barsana, Mathura  Vrindavan Holi 2019 Celebration: फूल, लड्डू और  लाठी-डंडों के साथ खेली जाती है यहां होली - Holi 2019 Know all about Barsana  Mathura and Vrindavan Holi Celebration

बरसाना
बरसाना की लठ्ठ मार होली देश विदेशों में सबसे ज्यादा प्रचलित है। ऐसी मान्यता है कि भगवान कृष्ण, राधा के साथ होली खेलने के लिए बरसाना आएं थे। वो अपने साथ अपनी पूरी पलटन भी लेकर आएं थे। इस समय राधा और गोपियों ने उन पर लठ्ठ बरसाए थे। तभी से  तभी से ये प्रचलन बन गया कि महिलाएं पुरुषों पर लट्ठ बरसाती हैं। इसलिए इसे लट्ठमार होली कहते हैं। 

Events  Festivals in India | A Ministry of Tourism Initiative

पंजाब
पंजाब में होला मोहल्ला नाम का त्यौहार बहुत प्रचलित है। यहां दूर-दूर लोग इसे देखने के लिए आते हैं। बता दें, होला मोहल्ला का आयोजन पंजाब के आनंदपुर साहिब में हर साल किया जाता है। ये त्यौहार पारंपरिक होली से अलग इसलिए है, क्योंकि यहां रंगों से नहीं बल्कि, तलवार बाजी, घुड़ सवारी और मार्शल आर्ट के माध्यम से होली का त्यौहार मनाया जाता है। सिर्फ यही नहीं, इस कार्यक्रम के बाद जगह-जगह विशाल लंगर लगाए जाते हैं और सभी को स्वादिष्ट हलवा, पूरी, गुजिया और मालपुआ परोसा जाता है। कहा जाता है कि होला मोहल्ला की शुरुआत सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी ने की थी। 

Holika Dahan Festival | Cultural Activities | Eternal Mewar

उदयपुर
उदयपुर में बड़े ही शाही अंदाज में होली का त्यौहार मनाया जाता है। यहां दो दिन के त्यौहार में मेवाड़ के राजा सभी अतिथियों का स्वागत करते हैं और उन्हें रॉयल सिटी पैलेस लेकर जाते हैं। पहले दिन बॉनफॉयर से होलिका दहन किया जाता है। यहां आपको राजस्थान की पूरी सभ्यता और परंपरा देखने को मिल जाएगी। यहां सारे लोग राजस्थानी कपड़ों में नजर आते है और लोक गीत गाते हैं। 

पूरी दुनिया में फेमस है भारत की इन 9 जगहों की होली | Most famous holi  destination in india to enjoy colorful festival

गोवा
गोवा में होली बड़े ही धूम धाम से मनाई जाती है। गोवा में पांच दिन तक शिगमो-उत्सव चलता है जिसमें अनोखी परेड निकाली जाती हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस उत्सव के आखिरी दिन गोवा के सभी बीचों को रंगों से सजाया जाता है और वहां हजारों की संख्या में लोग गुलाल से होली खेलते हैं। शिगमो-उत्सव गोवा के पंजिम, वास्को और मडगांव में आयोजित किया जाता है।
 

Created On :   27 Feb 2023 12:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story