रक्षाबंधन के मौके पर लगाने जा रही हैं मेहंदी, तो ये टिप्स आपके मेहंदी के रंग को कर देंगी और भी गाढ़ा

Mehndi is going to be applied on Rakhi in the month of Sawan
रक्षाबंधन के मौके पर लगाने जा रही हैं मेहंदी, तो ये टिप्स आपके मेहंदी के रंग को कर देंगी और भी गाढ़ा
लाइफस्टाइल रक्षाबंधन के मौके पर लगाने जा रही हैं मेहंदी, तो ये टिप्स आपके मेहंदी के रंग को कर देंगी और भी गाढ़ा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है, और सावन के महीने में हाथों में मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। प्रेम की प्रतीक यह मेहंदी हर महिला के हाथ में इस महीने में रची नजर आती है। लोगों का मानना है, कि महिला के हाथ में मेहंदी रंग जीतना गहरा होता है, उतना ही गहरा उसके पार्टनर का प्रेम भी होता है। पर कुछ महिलाओं की शिकायत रहती है, कि उनकी मेहंदी अपनी सखियों की तुलना में कम रची। लेकिन अब आपको मायूस होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिसकी मदद से आपकी मेहंदी का रंग भी खूब निखरेगा इसी के साथ आप के प्यार का रंग भी उतना ही चढ़ेगा। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में। 

जानें मेहंदी को गहरे करने के टिप्स

अगर आप अपनी मेहंदी का रंग गहरा चाहती हैं, तो गैस पर पानी और चीनी को एक साथ उबाल लें। जब यह गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें। जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए तो आप इसे अपनी सूखी हुई मेहंदी पर कॉटन की मदद से लगा सकते हैं। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा नींबू का रस भी डाल सकती हैं।

 मेहंदी को गहरा करने के लिए आप एक बर्तन में पानी गर्म करें उसमें 10 से 12 लौंग डालें, जब यह उबल जाए तो गैस बंद कर दें। अब मेहंदी लगे हाथों पर इस पानी की भाप लगाएं। जब यह सूख जाए तो मेहंदी को हटा कर हाथों में बाम लगाएं।

अगर आपके हाथों में किसी चीज से एलर्जी होती हो तो आप मेहंदी वाले हाथों में कुछ भी ना लगाएं। बस आप लंबे समय तक मेहंदी को हाथों में सूखने दें। ऐसे भी मेहंदी खूब रचती है।

मेहंदी जब सूख जाए तो हाथों में एक प्लास्टिक की थैली पहन लें। थैली न हो तो ग्लव्स का भी प्रयोग कर सकती हैं। ऐसा करने से मेहंदी लाल होती है। और हाथों को पानी से दूर रखें। 

Created On :   19 July 2022 5:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story