यह 6 चीजें करेंगी आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट, रोज करें सेवन

These 6 things will boost your immunity, consume daily
यह 6 चीजें करेंगी आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट, रोज करें सेवन
वर्ल्ड फूड डे 2021 यह 6 चीजें करेंगी आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट, रोज करें सेवन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  संयुक्त राष्ट्र हर साल खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) की स्थापना दिवस पर 16 अक्टूबर को पूरी दुनिया में वर्ल्ड फूड डे मनाया जाता है, यह संयुक्त राष्ट्र की ओर से की गई एक पहल है। इसका आयोजन दुनिया भर में भूख के मुद्दे से निपटने और सभी के लिए स्वस्थ आहार सुनिश्चित करने किया गया है। दुनिया भर में इस दिन को भोजन को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।  इस साल का थीम रखा गया है "स्वस्थ कल के लिए सुरक्षित भोजन अभी।" 
वर्ल्ड फूड डे पर जाने कुछ ऐसी चीजों के बारे में जो आपकी इम्यूनिटी को बेहतर बनाने के साथ-साथ आपको कई बीमारियों से भी छुटकारा दिलाएंगी, यह ऐसी चीजें हैं जिन्हें आप अपने रोज के खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

1. लाल शिमला मिर्च
लाल शिमला मिर्च में ऑरेंज से कुल लगभग तीन गुना ज्यादा विटामिन सी होता है। यह बीटा कैरोटीन का भी एक खास स्रोत है। आपकी इम्यूनिटी को बढ़ावा देने के अलावा, विटामिन सी आपको अच्छी त्वचा बनाए रखने में मदद कर सकता है। बीटा कैरोटीन, जिसे आपका शरीर विटामिन ए में बदलता है, आपकी आंखों और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद उपयोगी है।

98,212 Green Pepper Plant Stock Photos, Pictures  Royalty-Free Images -  iStock


2. लहसुन
लहसुन दुनिया के लगभग हर व्यंजन में डाला जाता है। यह खाने में थोड़ा सा टेस्ट जोड़ता है और यह आपके स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। पहले के लोगों ने संक्रमणों से लड़ने में इसे काफी अहम माना है। लहसुन आट्रीज (नसों) को सख्त होने से भी रोक सकता है, और यह ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मदद करता है। लहसुन में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले गुण सल्फर युक्त कमपाउंड एलिसिन की भारी मात्रा से आते हैं।

Doctors Warn TikTok-ers Against Putting Garlic Up Their Noses | Food  Wine


3. अदरक
अदरक को लोग बीमार होने के बाद अक्सर इस्तेमाल करते हैं। यह गले में खराश और सूजन संबंधी बीमारियों को कम करने में मदद कर सकता है। इसका उपयोग कई मीठी चीजों में किया जाता है, अदरक कैप्साइसिन के रूप में जिंजरोल बनाता है जिससे बॉडी में गर्मी पैदा होती है। अदरक पुराने दर्द को भी कम कर सकता है और इसमें कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले गुण भी होते हैं।

Ginger: Health benefits and dietary tips


4. दही
ग्रीक योगर्ट कई बीमारियों से लड़ने में आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं। चीनी से भरे हुए दही के बजाय सादा दही लेने की कोशिश करनी चाहिए। आप सादे दही को शहद की एक बूंद से मीठा कर सकते हैं। दही विटामिन डी का एक बड़ा स्रोत होता है,  विटामिन डी आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करता है और माना जाता है कि यह बीमारियों के खिलाफ हमारे शरीर की सुरक्षा को बढ़ावा देता है। COVID-19 पर इसके संभावित प्रभावों का अध्ययन करने के लिए क्लिनिकल परीक्षण भी चल रहे हैं।

How to make curd or dahi at home (thick curd recipe)


5. बादाम
जब सर्दी को रोकने और लड़ने की बात आती है, तो विटामिन ई विटामिन सी को पीछे ले जाता है। हालांकि, यह शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट एक स्वस्थ इम्यूनिटी की कुंजी है।
यह एक फैट सॉल्युबल विटामिन है, बादाम विटामिन से भरे होते हैं और इनमें अच्छे फैट भी होता है। वयस्कों को प्रतिदिन केवल 15 मिलीग्राम विटामिन ई की आवश्यकता होती है। बादाम का आधा कप सर्विंग, जो लगभग 46 साबुत, छिलके वाला बादाम इसके लिए काफी है।

750+ Almond Pictures [HQ] | Download Free Images on Unsplash


6. हल्दी
आप हल्दी को एक प्रमुख घरेलू दवा के रूप में जानते होंगे। यह चमकीला पीला, मसाला पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस और रुमेटीइड गठिया दोनों के इलाज में एक दवा के रूप में सालों से इस्तेमाल किया जाता है। शोध से पता चलता है कि करक्यूमिन की अधिक मात्रा हल्दी को गहरा रंग देती है, व्यायाम से होने वाली मांसपेशियों की क्षति को कम करने में भी मदद करता है। करक्यूमिन एक इम्यूनिटी बूस्टर और एंटीवायरल के रूप में काम करता है। 

 

Premium Turmeric Powder -125gm – Satvyk

Created On :   16 Oct 2021 7:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story