Travel: शेंगेन वीजा से करें 26 से ज्यादा देशों की यात्रा, जानिए क्या हैं अप्लाई करने की प्रोसेस?

Visit European countries with single Schengen visa
Travel: शेंगेन वीजा से करें 26 से ज्यादा देशों की यात्रा, जानिए क्या हैं अप्लाई करने की प्रोसेस?
Travel: शेंगेन वीजा से करें 26 से ज्यादा देशों की यात्रा, जानिए क्या हैं अप्लाई करने की प्रोसेस?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप यूरोपीय देशों की यात्रा करना चाहते हैं तो शेंगेन वीज़ा आपके लिए बेहद मददगार है। ये आपको यूरोप के लगभग सभी देशों की यात्रा करने कि अनुमति देता है। शेंगेन यूरोप के पासपोर्ट फ्री जोन को कहते हैं जो दुनिया का सबसे बड़ा वीजा फ्री ट्रैवल एरिया भी है। तो चलिए जानते हैं कि शेंगेन वीजा को आप कैसे अप्‍लाई कर सकते हैं और इस वीजा के साथ आप यूरोप के कौन से देश घूम सकते हैं।

शेंगेन में शामिल है 26 देश
शेंगेन क्षेत्र में 26 देश शामिल हैं। इस क्षेत्र में आने वाले देश लक्‍ज़मबर्ग के शेंगेन शहर में 1985 में हुए एक समझौते के तहत आपस में जुड़े हैं। शेंगेन समझौते से जुड़े इन देशों में से 22 यूरोपियन यूनियन (EU) का हिस्सा हैं, और अन्य 4 EFTA (यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन) का हिस्सा हैं। यह व्यक्ति को शेंगेन मेंबर कंट्रीज में बिना रोकटोक ट्रैवल करने की आजादी देता है। शेंगेन जोन में कोई बॉर्डर कंट्रोल भी नहीं है।

26 यूरोपीय देश जो शेंगेन समझौते में शामिल उनमें -
स्वीडन, आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, बेल्जियम, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, जर्मनी, एस्टोनिया, ग्रीस, स्पेन, फ्रांस, इटली, लातविया, लिथुआनिया, लक्समबर्ग, हंगरी, माल्टा, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, पोलैंड, पुर्तगाल, स्लोवेनिया, स्लोवाकिया और फिनलैंड है।

शेंगेन वीजा के लिए दस्तावेज:
-वीज़ा एप्लीकेशन फॉर्म
-कंसेंट फॉर्म
-ऑथराइजेशन फॉर्म
-ट्रैवल हिस्ट्री फॉर्म
-दो फोटोग्राफ (3.5mm x 4.5mm, मैट फिनिश, 80% फेस कवरेज और वाइट बैकग्राउंड)
-पासपोर्ट (कम से कम 6 महीने की वैधता)
-फ्लाइट टिकट (राउंडट्रिप)
-कवर लेटर (यात्रा का कार्यक्रम और उद्देश्य)
-यात्रा स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी (30,000 यूरो की कवरेज)
-होटल रिजर्वेशन या शेंगेन कंट्री के रेसिडेंट का फॉर्मल इन्विटेशन लेटर
-ट्रिप के लिए अकाउंट में पर्याप्त फंड (अलग-अलग देश के लिए यह अलग-अलग है)
-बैंक स्टेटमेंट (पिछले 6 महीने का)
-पिछले तीन सालों का इनकम टैक्स रिटर्न
-पिछले छह महीनों की सैलरी स्लिप

भारत से शेंगेन वीजा कैसे प्राप्त करें?
आप यूरोप के जिस देश में जाने का प्लान कर रहे हैं उस देश के दूतावास में आप शेंगेन वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप एक ही शेंगेन कंट्री विजिट करने जा रहे हैं, तो आपको केवल उस देश की एम्‍बिसी, वीजा सेंटर या फिर कंसेल्‍टेंट के पास जा कर वीजा फाइल करना होगा। अगर आपको दो से ज्‍यादा शेंगेन देश विजिट करने है तो आपको उस देश के दूतावास में वीजा अप्‍लाई करना होगा जिस देश में आपको सबसे ज्‍यादा दिन बिताने हैं। अगर आपको सभी देशों में बराबर दिनों तक रहना है तो आपको उस देश के वीजा सेंटर में वीजा अप्‍लाई करना होगा जिस देश में आप सबसे पहले विजिट कर रहे हैं। 

तीन महीने पहले करें वीजा अप्लाई
आपको अपनी यूरोप यात्रा से करीब 3 महीने पहले ही वीजा अप्‍लाई कर देना चाहिए। अगर आपको अचानक ही वीजा अप्‍लाई करना पड़े तो ध्‍यान रखें कि अपनी ट्रेवल डेट से 15 वर्किंग डेज पहले आपको वीजा अप्‍लाई करना पड़ेगा। शेंगेंन वीजा अप्‍लाई करने के बाद आपको अपॉइंटमेंट बुक करने की सुविधा भी कई शेंगेंन कंट्रीज देती हैं। इसे आप ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ शेंगन कंट्रीज में वीजा अपॉइंटमेंट के लिए आपको दूतावास में खुद जा कर अपॉइंटमेंट फिक्‍स करना पड़ता है।  

शेंगेन वीजा से इन देशों की भी कर सकते हैं यात्रा
26 यूरोपियन देशों के अलावा भी कई अन्य देश हैं जो आपको शेंगेन वीज़ा होने पर उनके देश में आने की अनुमति देते हैं। ये देश हैं अल्बानिया, एंटीगुआ एंड बारबुडा, बोस्निया एंड हर्ज़िगोविना, बुल्गारिया, कोलम्बिया, क्रोएशिया, साइप्रस, जॉर्जिया, जिब्राल्टर, कोसोवो, मैकेडोनिया, मोंटेनेग्रो, रोमानिया, सर्बिया और तुर्की।

Created On :   5 Feb 2020 1:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story