Sawan Vrat 2025: सावन में रखा है व्रत, तो जानें बिना खाना खाए कैसे रखें शरीर को एनर्जेटिक?

सावन में रखा है व्रत, तो जानें बिना खाना खाए कैसे रखें शरीर को एनर्जेटिक?
  • सावन का महीना हो गया है शुरू
  • सावन के महीने में अधिकांश लोग रखते हैं व्रत
  • व्रत के समय एनर्जेटिक रहने के उपाय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में सावन का महीना चल रहा है। ये महीना भगवान शिव को अर्पित होता है, इसलिए ही अधिकांश लोग सावन के महीने में भोले बाबा की पूजा अर्चना करते हैं। साथ ही सावन के सोमवार के व्रत को भी बहुत ही अहम माना जाता है। सावन के महीने में अधिकांश लोग व्रत रखते हैं, लेकिन अचानक से व्रत रखने से लोगों के अंदर की एनर्जी कम हो जाती है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लेकर आए हैं, जिससे व्रत में भी आपकी एनर्जी कम नहीं होगी। तो चलिए उन टिप्स के बारे में जानते हैं।

गुनगुना पानी

व्रत के दिन की शुरुआत गुनगुना पानी पीने से करना चाहिए। आप सुबह सब काम करके नहा-धोकर गुनगुना पानी पिएं, इससे आपको भूख भी कम लगेगी और कमजोरी भी महसूस नहीं होगी।

नारियल पानी

अगर आपने व्रत रखा है तो इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि भूखे ही रहना है। आप सही और शुद्ध भोजन करके अपने आपको एनर्जेटिक रख सकते हैं। आप व्रत मेंनारियल का पानी पी सकते हैं, इससे आपके इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस्ड रहेंगे।

फलाहारी आहार

व्रत में शरीर को एनर्जेटिक रखने के लिए और अपने आपको हेल्दी रखने के लिए आप फलाहारी आहार ले सकते हैं। इसमें आप साबूदाना की खिचड़ी, राजगिरे का पराठा, सिंघाड़े का हलवा जैसी कई चीजें खा सकते हैं।

मेडिटेशन और योग

भक्ति के साथ-साथ आपको 10-15 मिनट मेडिटेशन या योगा करना चाहिए। इससे आपका मन शांत रहता है और आप अच्छा फील करेंगे।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   15 July 2025 5:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story