सावन क्लोदिंग टिप्स: सावन में सिर्फ हरा ही नहीं बल्कि इन रंगों के कपड़े भी पहन सकते हैं, ब्यूटी हो जाएगी डबल

- सावन का महीना 11 जुलाई से हो रहा है शुरू
- सावन के महीने में कई लोग पहनते हैं हरा कपड़ा
- सावन में आप इन रंगों के कपड़ों को भी सकते हैं पहन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सावन का शुभारंभ कल यानि 11जुलाई से होने जा रहा है। इसके लिए अधिकांश लोग अपनी तैयारियों में लगे होंगे। हरियाली से भरा यह मौसम ताजगी और ऊर्जा के साथ भक्ति का भी है, इस मास में ज्यादा तर लोग ग्रीन और ऑरेंज रंग के कपड़ो को महत्व देते हैं। क्योंकि यह मास हिंदू धर्म में बहुत ही खास और प्रभावशाली माना जाता है। इस मास में भगवान शिव की पूजा अराधना होती है। पूजा-पाठ के समय ज्यादातर महिलाएं सांस्कृतिक परिधान में रहना ज्यादा पसंद करती हैं, इसलिए ही वे सावन में हरा रंग पहनना प्रिफर करती हैं। लेकिन हर रोज हरा नहीं पहना जा सकता है। क्योंकि कई महिलाएं और लड़कियां होंगी जो घर के साथ-साथ ऑफिस या कॉलेज जाती होंगी, तो उनके लिए हर रोज हरा पहनना थोड़ा ऑक्वर्ड हो सकता है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी स्टाइल्स और कलर्स लेकर आए हैं, जिसको आप सावन में पहनते हैं तो ये भी आपको लाभ पहुंचाएंगे। साथ ही ये कपड़े आपकी खूबसूरती पर चार चांद लगा देंगे। तो चलिए उन रंगों के बारे में जानते हैं जो सावन में आराम से पहने जा सकते हैं।
इन रंगों को करें धारण
गुलाबी रंग
गुलाबी रंग ज्यादातर महिलाओं को पसंद आता है, क्योंकि यह रंग बहुत ही ज्यादा अट्रैक्टिव होता है। गुलाबी रंग सावन की हरियाली में और ज्यादा सुंदर लगता है। यह रंग मानसून की नमी में फ्रेश लुक देता है। इसको आप किसी भी तरह से पहन सकते हैं।
नारंगी रंग
नारंगी रंग सावन के मास में शुभ माना जाता है। इस रंग का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। ये रंग ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक होता है। इस रंग को आप गोल्ड की ज्वेलरी के साथ डिजाइन कर सकते हैं।
पेस्टल ब्लू
ये रंग हल्का नीला होता है और ठंडक का प्रतीक माना जाता है। यह रंग बहुत ही शांत और स्टेंडर्ड लुक देता है, इसको आप मंदिर और ऑफिस दोनों जगहों पर आराम से पहनकर जा सकते हैं। ये रंग मानसून की हरियाली और नमी के बीच मन को और आंखों को सुकून देता है।
पीला रंग
पीला रंग एक अच्छी एनर्जी देता है। यह रंग ताजगी और ऊर्जा को बनाए रखता है, साथ ही यह सावन में धार्मिक अवसरों को भी प्रकाशित करता है। पीला रंग हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माना गया है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   10 July 2025 5:27 PM IST