मानसून हेल्थ टिप्स: मानसून में हो जाते हैं बीमार, तो इन फलों को जरूर करें अपनी डाइट में शामिल

- मानसून में अपने शरीर का रखें खास ख्याल
- मानसून में अपनी डाइट में फल जरूर करें शामिल
- इन फलों से बीमारी से बचे रहेगा शरीर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में बारिश के साथ-साथ हरियाली भी आती है और बीमारियों का खतरा भी। सभी को बारिश के मौसम में अपने खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए और अपने स्वास्थ्य को अच्छा रखना चाहिए। साथ ही हमारी इम्यूनिटी भी लो हो जाती है, जिस वजह से अच्छा खाना बहुत ही जरूरी है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपको टेस्ट तो मिलेगा ही साथ ही आपको कई पोषक तत्व भी मिलेंगे।
किन फलों को बारिश में खाएं?
जामुन
बारिश में जामुन खाना एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। साथ ही बारिश के मौसम में ये बहुत ही ज्यादा मिलता है और इसका खट्टा स्वाद सभी को बहुत ही पसंद आता है। ये सिर्फ स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी बहुत ज्यादा होते हैं। इसलिए बारिश में इसको खाना अच्छा होता है।
अनार
बारिश के सीजन में अनार जरूर खाना चाहिए। अनार खाने से आपके शरीर में खून तो बढ़ता ही है, साथ ही इससे आपको कई अन्य फायदे भी मिलते हैं। इसमें आयरन, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो हमारे शरीर को मजबूत रखने में मदद करते हैं।
सेब
हर रोज एक सेब खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ वाली कहावत तो सभी ने सुनी ही होगी। ऐसा सच में भी होता है। हर रोज एक सेब खाने से आपका शरीर हेल्दी रहता है और आप कम बीमार पड़ते हैं। साथ ही इससे इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
लीची
बारिश में लीची तो आना बहुत ही जायज है। ये एक ऐसा फल है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक आमतौर पर पसंद ही आता है। लीची स्वाद में तो अच्छी होती ही है, साथ ही हेल्दी भी होती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी पाया जाता है, जो कि इसको और ज्यादा हेल्दी बनाता है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   4 July 2025 6:13 PM IST