Health: बीपी लो होने से बढ़ सकता है कई बीमारियों का खतरा, जानें वजह और उपचार

- सेहत का रखें ध्यान
- लो बीपी को न करें नजरअंदाज
- हर दिन करें कसरत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में ज्यादातर लोग छोटी बीमारियों को इगनोर कर देते हैं। वो बीपी हाई या लो होने पर अधिक ध्यान नहीं देते जिस कारण कई प्रकार के खतरे बढ़ जाते हैं। लो बीपी होने के कारण दिमाग में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है जिससे चक्कर आना, बेहोसी और ब्रेन डैमेज होने की संभावना बढ़ जाती है। आइए बात करते है लो ब्लड प्रेशर से होने वाले खतरों और उसके उपचार के बारे में।
क्या है बीपी?
लो ब्लड प्रेशर जिसको हाइपरटेंशन नाम से भी जाना जाता है, यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें रक्तचाप समान्य स्तर से कम हो जाता है। सामान्य तौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति का रक्तचाप 120/80mmHg होता है। इसका घटकर 90/60mmHgकम हो जाना लो ब्लड प्रेशर माना जाता हैं। तो जानते हैं इसके कारण और उपचार।
कारणः लो ब्लड प्रेशर डिहाइड्रेशन,नमक की कमी,पोषण की कमी जैसे कई कारण से हो सकता है।
लक्षणः लो ब्लड प्रेशर होने के कुछ समान्य लक्षण चक्कर आना,सिर में हमेशा हल्का र्दद होना,बेहोशी,उल्टी आना जैसे समस्या शामिल है।
उपचारः पानी का कम सेवन लो बीपी का कारण है इसलिए दिन भर प्रर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। नमकीन पदार्थों का ज्यादा सेवन करें।
लो ब्लड प्रेशर को कैसे रखे दूर?
अगर आप भी अपने आप को लो ब्लड प्रेशर से दूर रखना चाहते हैं तो कई चीजों पर ध्यान दें। लो ब्लड प्रेशर एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर में रक्त प्रवाह द्वारा धमनियों पर डाला जाने वाला दबाव कम हो जाता है। आमतौर पर लो ब्लड प्रेशर के कोई खास लक्षण नहीं होते हैं। कई बार अचानक से बीपी लो होने के कारण चक्कर आने, सिर घूमने और हाथ-पैर में कंपन जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। इससे दूर रहने के लिए कई घरेलू तरीके हैं। लो बीपी को कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर से सलाह लें, स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और तनाव को दूर करें। हर दिन कसरत करने के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी न भूलें।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   8 July 2025 4:56 PM IST