Monsoon Health Tips: बारिश में पकौड़े-चाय खाते हैं, तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं परेशानियां

बारिश में पकौड़े-चाय खाते हैं, तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं परेशानियां
  • बारिश का मौसम हो गया है शुरू
  • बारिश के मौसम में कई लोग खाते हैं चाय-पकौड़े
  • चाय-पकौड़े खाने से हो सकती है कई परेशानियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में जैसे ही बारिश शुरू होती है तो लोगों को चाय और पकौड़ा खाने का मन होने लगता है। लेकिन ये चाय और पकौड़े आपके टेस्ट बड्स के लिए तो बहुत अच्छे होते हैं लेकिन आपके पेट के लिए ये बिल्कुल भी अच्छे नहीं है। चाय और पकौड़े के साथ जितना ही मजा आता है उतना ही ज्यादा आपको ये परेशानी पहुंचाते हैं। ये आपके शरीर को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। बारिश में तला-भुने का कॉम्बिनेशन बहुत अच्छा लगता है लेकिन इसको बहुत ही सोचकर खाना चाहिए। आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी परेशानियां जो आपको चाय और पकौड़ा साथ में खाने में हो सकती हैं।

किन परेशानियों का करना पड़ता है सामना?

बैड डाइजेशन

मानसून में हमारा डाइजेशन बहुत ही स्लो हो जाता है। अगर आप ऐसे मौसम में पकौड़े जैसे डीप फ्राइड खाना खाते हैं तो आपके लिए पचाना बहुत ही मुश्किल हो सकता है।

डीहाइड्रेशन

चाय में कैफीन होती है, जिससे शरीर में पानी की मात्रा कम होने लगती है। अगर आप इसका ज्यादा सेवन करेंगे तो आप डीहाइड्रेटेड हो सकते हैं।

एसिडिटी

अगर आप खाली पेट चाय पी लें तो आपको एसिडिटी जैसी परेशानी का सामना भी कर सकते हैं। बार-बार चाय पीने से आपको एसिडिटी हो सकती है। इसलिए बारिश में खाने-पीने का खास ख्याल रखना चाहिए।

वजन बढ़ना

मानसून में मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है, इसलिए ही अगर आप ज्यादा तला भुना खाते हैं तो आपका वजन भी बढ़ने लगेगा। इसलिए ही तले भुने खाने से थोड़ा बचना चाहिए।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   2 July 2025 6:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story