Sawan 2025: सावन को बनाना चाहते हैं बेहद स्पेशल? अगर हां तो यहां पर मिलेंगी शानदार टिप्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भोलेनाथ को समर्पित ये महीना बेहद शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में सावन के महीने की शुरुआत इस साल 11 जुलाई से हो रही है। ऐसे में अभी से शिव भक्त तैयारियों में जुट गए हैं। इस महीने के सभी सोमवार एक त्योहार की तरह मनाए जाते हैं। सावन के सोमवार के दिन शिव भक्त उपवास रखते हैं, साथ ही घरों और मंदिरों में जोर-शोर से पूजा-पाठ करावाते हैं। ये महीना महिलाओं और कुवारी लड़कियों के लिए ज्यादा खास होता है, कुवारी लड़कियां अच्छे वर के लिए सावन के सोमवार का व्रत रखती हैं। साथ ही, महीलाएं आपने पती और बच्चों के स्वस्थ रहने और घर में सुख शांति की कामना करती हैं। सावन में मेहंदी लगाने और 16 श्रृंगार करने की भी परंपरा है। हिंदू धर्म में मेहंदी को शुभ माना जाता है और सुहागन महिलाओं के श्रृंगार के रूप में उपयोग किया जाता है।
सावन को हरियाली का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस महीने में महिलाएं हरी चूड़ी, हरे वस्तर और मेहंदी का श्रृंगार करती हैं। सावन के शुरु होने में बस दो दिन बाकी हैं। अगर आपने अभी तक कोई तैयारी शुरू नहीं की है तो घबराइए मत, हम आपकी तैयारी को आसान बनाने के लिए कुच्छ आसान और जुगाडू तरीके लाए हैं।
सावन में घर की सजावट को करें कुछ ऐसे
सावन के महीने में घर को क्लीन और सुदंर बनाने के लिए हरे पौधे लगाएं। आप ऐसे पौधे लगा सकते हैं जो मछरों और किड़े-मकौड़ो से छुटकारा दिलाएं और आपके घर को सुरक्षित रखें। इसी के साथ आपने घर के मंदिर को अशोक की पत्तियों ,अपराजिता के फूल से सजाएं। आपके घर में अगर झूला है तो उसको भी अच्छी तरह से सजा कर रखें। अगर आपके पास झूला नहीं हैं तो पुरानी साड़ी या चुन्नी से भी बना सकते हैं।
घर में तैयार करें नेचुरल मेहंदी
अगर आप मार्केट की केमिकल वाली मेहंदी को नहीं लगाना चाहते हैं या आपको उससे कोई एलर्जी है तो हम आपके लिए घर में आसीनी से तैयार होने वाली मेहंदी की विधि लाए हैं। तो चलिए जानते हैं बारिश के मौसम में मेहंदी के पत्ते ज्यादा फलते हैं, तो अगर आप मेहंदी के पत्ते को पिस कर उसमें चायपत्ति का पानी और चूना मिला कर लगाने से बहुत अच्छा कलर आता है।
मेहंदी के सिम्पल डिजाइन
सावन में ज्यादा तर महिलाएं हाथों पर अलग-अलग डिजाइन की मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं। तो चलीए जानते हैं आसान मेहंदी कैसे लगाएं। सावन को प्यार का मौसम भी कहा जाता है। तो आप आपने हाथों के लिए कापल डिजाइन की मेहंदी लगवा सकते हैं जो काफी सुदंर और आपके पाटनर को भी खुश कर देगी।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   10 July 2025 2:04 PM IST















