इन बधाई संदेशों के साथ इस दशहरा अपने प्रियजनो को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Wish your love one a very happy Dussehra with these greetings messages
इन बधाई संदेशों के साथ इस दशहरा अपने प्रियजनो को दें दशहरा की शुभकामनाएं
दशहरा 2022 इन बधाई संदेशों के साथ इस दशहरा अपने प्रियजनो को दें दशहरा की शुभकामनाएं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दशहरा का त्योहार हर साल देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। बुराई पर अच्छाई का प्रतीक ये त्योहार लोगों में एक नई ऊर्जा उत्पन्न करता है। दशहरा को "विजयदशमी" के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि इस प्रभु श्रीराम ने अहंकारी रावण का वध किया था। दशहरा का त्योहार मनाने के पीछे एक डीप मैसेज भी है इसलिए लोग इसके लिए क्रिएटिव बधाई सन्देश समय से पहले ही भेजना शुरू कर देते हैं। अगर आप भी इस त्योहार के लिए उत्सुक है और सोशल मीडिया पर बधाई सन्देश भेजना चाहते हैं तो यहां से मदद ले सकते हैं - 

1-आपके जीवन में हो खुशियों का बसेरा

तहे दिल से कह रहा हूं हैप्पी दशहरा!

2-सही मायने में वो ही दशहरा मनाएंगे

भीतर के रावण को जो, आग खुद लगाएंगे

विजयदशमी की बधाई!

3- जैसे श्री राम ने जीत ली थी लंका, 

वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया

इस दशहरे मिल जाएं आप को, 

दुनिया भर की सारी खुशियां

दशहरा की शुभकामनाएं!

4- बुराई का होता है विनाश

दशहरा लाता है उम्मीद की आस 

रावण की तरह आपको दुखें का होगा नाश

इस पावन पर्व पर यह है हमारी आशा!

5-हो आपकी लाइफ खुशियों का मेला,

कभी न आए कोई झमेला।

सदा सुखी रहे आपका बसेरा,

दशहरा की बधाई!!

6- विजयदशमी पर विजय का प्रतीक हैं श्रीराम

बुराई पर अच्छाई का प्रतीक हैं श्री राम

दशहरा की शुभकामनाएं

7- आज की नई सुबह बेहद सुहानी हो जाए

दुखों की सारी कड़वाहट पुरानी हो जाए

दे बेशुमार खुशियां यह दशहरा आपको

हर प्यारी खुशी आपकी दीवानी हो जाए

हैप्पी विजयादशमी!

8-शान्ति अमन के इस देश में 

बुराई को मिटाना होगा

आतंकी रावण का दहन करने 

आज फिर भाईचारा बनाना होगा!

9-चांद की चांदनी शरद की बहार

फूलों की खुशबू अपनों का प्यार

मुबारक हो आपको 

दशहरा का त्यौहार!

10-भगवान राम की तरह 

आप सफलता की राह पर चलते रहें, 

आप जीवन के हर चरण में जीत हासिल करे। 

हैप्पी विजयादशमी।

Created On :   3 Oct 2022 9:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story