Sawan 2025: सावन में मेहंदी लगाकर अपने हाथों को सुंदर बनाना भूल गए हैं, तो इन तरीकों से सजाएं अपने हाथ

- सावन का महीना हो गया है शुरू
- अपने हाथों में सभी लोग लगाते हैं मेहंदी
- मेहंदी की जगह इन चीजों से भी सजा सकते हैं अपने हाथ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना शुरू हो चुका है। सावन का महीना आते ही हर तरफ हरियाली देखने को मिलने लगती है। साथ ही भक्ति का माहौल बनने लगता है। ये महीना महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है, इसमें वे हरे रंग की चीजें धारण करती हैं। श्रृंगार करती हैं और बहुत ही अच्छे से सजती हैं। हाथों में मेहंदी लगाती हैं और भी बहुत श्रृंगार करती हैं। लेकिन बिजी लाइफस्टाइल के चलते कई बार मेहंदी लगाना मुश्किल हो जाता है। मेहंदी ना लगाने से हाथ अधूरे से नजर आने लगते हैं। अगर आप मेहंदी नहीं लगा पाए हैं तो परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लेकर आए हैं, जिससे आप बिना मेहंदी के ही अपने हाथों को सुंदर बना सकती हैं।
कैसे बनाएं हाथों को सुंदर?
उंगलियों में मेंहदी
अगर आप किसी भी मुश्किल से अपने हाथों में मेहंदी नहीं लगा पाई हैं और चाहती हैं कि हाथ सुंदर भी लगे तो आप अपनी उंगलियों में मेहंदी लगा सकती हैं। साथ ही आप ऐसी डिजाइंस बना सकती हैं, जिससे आपके हाथ सुंदर भी लगें और वो जल्दी लग भी जाए।
हरी चूड़ियां
अगर आप मेहंदी नहीं लगा पाई हैं, तो आप हरी चूड़ियां भी पहन सकती हैं। हरी चूड़ियां पहनने से आपके हाथ सुंदर भी लगेंगे और आपकी कलाइयों को भी अट्रैक्टिव बनाएंगे।
नेल पेंट
अपने हाथों को सजाने के लिए आप अच्छी सी नेल आर्ट भी कर सकती हैं। साथ ही आप अपने हाथों के हिसाब से अपने लिए सुंदर सी नेलपेंट चुनकर लगा सकती हैं।
मेहंदी स्टीकर्स
मेहंदी को लगाने, सुखाने और छुड़ाने में बहुत समय लगता है, इससे बचने के लिए आप मेहंदी के स्टीकर्स भी लगा सकती हैं। इससे आपके हाथों में मेहंदी भी लग जाएगी और आपका समय भी बचेगा। साथ ही आपके हाथ सुंदर भी लगेंगे।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   16 July 2025 6:30 PM IST