Skin Care: चिपचिपे चेहरे से पाना चाहते हैं छुटकारा तो घर पर जरूर बनाएं ये मास्क, मुहासे भी होंगे कम

चिपचिपे चेहरे से पाना चाहते हैं छुटकारा तो घर पर जरूर बनाएं ये मास्क, मुहासे भी होंगे कम
  • गर्मियों में स्किन का रखें खास ध्यान
  • चेहरे को चिपचिपा होने से बचाएं
  • घर पर बनाएं पिंपल फ्री मास्क

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों में ज्यादातर लोगों का चेहरा चिपचिपा और पिंपल्स से भर जाता है। ऐसे में समझ ही नहीं आता कि इससे निजात कैसे पाएं। आज हम आपके लिए एक ऐसा फेस मास्क लेकर आए हैं जिससे आपको दोनों दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा। न ही चेहरा चिपचिपा दिखेगा और मुहासे भी छू मंतर हो जाएंगे। इसे बनाना बेहद आसान है। इस फेस मास्क को बनाने के लिए आपको जिस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत होगी वह मुल्तानी मिट्टी है। तो चलिए जानते हैं घर पर एक शानदार मास्क बनाने के लिए क्या करना होगा?

मास्क बनाने के लिए कौन से इन्ग्रेडिएंट्स की जरूरत होती है?

इसको बनाना बड़ा सिम्पल है।और इसे बनाने के लिए न ही जादा सामान लगता है।

• मुल्तानी मिट्टी- 2 चम्मच

• एप्पल साइडर विनेगर- 1/2 कप

• ग्लिसरीन- 1 से 2 बूंदें

मास्क कैसे बनाएं?

सबसे पहले एक बाउल में मुल्तानी मिट्टी का पाउडर लें। अगर आपके पास पाउडर नहीं है तो मुल्तानी मिट्टी को कूट कर उसका बारीक पाउडर बना लें। उसके बाद उसे एप्पल साइडर विनेगर डालकर अच्छे से मिक्स करें और थिक पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट बनने के बाद 1 से 2 बूंद ग्लिसरीन डाल कर मिलाएं। यदि आप ग्लिसरीन नहीं डालना चाहते तो इस स्टेप को स्किप भी कर सकते हैं। इसे आपको तब तक मिलाना है जबतक सभी चीजें अच्छे से मिल न जाएं। कोइ लंप्स नहीं रहने चाहिए। घोल बनने के बाद इस मिक्सचर को अपने फेस पर लगाएं। पर याद रहे आपके मुँह पर कोई क्रीम न लगा हो। फेस एकदम क्लीन होना चाहिए। मिक्चर को चेहरे पर अप्लई तबतक करना है जबतक यह एकदम ड्राई न हो जाए। सूखने के बाद फेस को पानी से धो लें। आपको इस मास्क से एक दिन में असर नहीं दिखेगा। कुछ समय तक यूज करने के बाद ही एक्ने की परेशानी से राहत मिलेगी।

इन बातों का रखें ध्यान

यदी आपकी ऑयली स्किन है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। क्योंकि इस टाइप की स्किन से सनबर्न का खतरा जादा होता है।

आपको मुल्तानी मिट्टी नहीं लगानी चाहिए अगर ड्राय स्किन है तो।

कुछ भी मुँह पर लगाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें फिर ही कुछ यूज करें।

कुछ भी लगाने से पहले आपको ध्यान रखना है कि आपका स्किन टाइप क्या है। ज्यादा ऑयली है या ड्राय।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   28 May 2025 5:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story