Health: धूप से आते ही करते हैं ये काम तो हो जाएं सवाधान, सेहत हो सकती है खराब

- गर्मियों में रखें हेल्थ का ध्यान
- धूप से आते ही न पिएं ठंडा पानी
- वरना पड़ सकते हैं बीमार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। इस मौसम में न केवल चिलचिलाती-तेज धूप और पसीने से समस्या होती है बल्कि कई हेल्थ से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। थोड़ी सीअसावधानी होते ही डिहाईड्रेशन का शिकार हो जाते हैं। लू लगने से बीमार हो जाते हैं। लू और डिहाईड्रेशन से खुद को बचाने के लिए लाइफस्टाइल में कुछ चेंजेस करने की जरूरत है। इस मौसम में ज्यादा बाहर के ऑयली और मसालेदार खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा लिक्विट चीजों को ज्यादा से ज्यादा अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं। इतना ही नहीं बल्कि धूप से वापस घर जाने पर कुछ सावधानी बरतनी चाहिए जिससे आप बीमार न पड़ें।
AC से बचें
बाहर धूप से काम पूरा कर जैसे ही घर आते हैं, अधिकतर लोग ठंडक पाने के लिए AC के आगे बैठ जाते हैं। हालांकि, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए वरना आप बीमार हो सकते हैं। दरअसल, धूप में निकलने के बाद हमारे शरीर का टेंपरेचर काफी बढ़ जाता है ऐसे में सीधे AC की ठंडी हवा आपकी सेहत खराब कर सकती हैं।
धूप से आते ही नहाने की आदत
आज कल गर्मी अपना असर इस कदर दिखा रही है कि पूछो ही मत। कूलर-एसी से निकल कर बाहर जाते ही हमारा शरीर पसीना-पसीना हो जाता है। चिलचिलाती धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। पसीना इतना आता है कि शरीर चिपकने लगता है। ऐसे में घर पहुंचते ही कई लोग सीधे नहा लेते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाएं, इससे आपका बीमार पड़ना स्वाभाविक है।
फ्रिज का ठंडा-ठंडा पानी
गर्मियों में आप ने नोटिस किया होगा कि बाहर धूप से आने के बाद बहुत ज्यादा प्यास लगने लगती है। इस वजह से हम सीधा फ्रिज तक जाते हैं और ठंडा पानी निकाल कर पी लेते हैं। धूप से आने के बाद ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। पहले थोड़ी देर शरीर के तापमान को कम होने दें, उसके बाद ही पानी पिएं। इसके अलावा कम ठंडा पानी पीने की आदत बनाएं।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   22 May 2025 4:17 PM IST