गणेश चतुर्थी स्पेशल: इस गणेश उत्सव अपने हाथों से बनाएं गणेश जी की इको फ्रेंडली मूर्ती, इन आइडियाज के साथ

इस गणेश उत्सव अपने हाथों से बनाएं गणेश जी की इको फ्रेंडली मूर्ती, इन आइडियाज के साथ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 19 सितंबर को देश भर में गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया जाएगा। भारत में इस उत्सव को लोग बड़ी ही धुमधाम से मनाते है। गणेश चतुर्थी के दौरान 10 दिनों तक बप्पा घरों और पंडालों में विराजमान रहते है, अंनत चतुर्दशी के दिन विघ्नहर्ता को विदा किया जाता है। ऐसे में बप्पा को विराजमान करने के लिए देश के हर घर में और गली - मोहल्लों में बप्पा के मंडप को बड़े ही मनमोहक तरीके से सजाया जाता है। लेकिन पानी को दूषित होने से बचाने के लिए बप्पा की इको फ्रेंडी मूर्ती ही गणेश उत्सव पर घऱ पर लाना चाहिए। अगर आप घर पर मूर्ती के बनाना चाहते हैं तो आज हम कुछ बेहतरीन आइडियाज आपको लिए लेकर आएं हैं जिससे आप घर पर इको फ्रेंडली गणेश जी मूर्ती बना कर तैयार कर सकते हैं।

आटे या मैदे को ऐसे करें तैयार

आटा या मैदे में आप आरारोट मिक्‍स कर लें और इसमें अपने पसंंदीदा रंग मिक्‍स कर लें। अब इस आटे को आप विनेगर मिले पानी से गूथ लें। इससे न तो आटा खराब होगा न चीटिंया आएंगी। इस आटे में आप हल्‍दी या खाने वाला रंग मिलाएं।इससे कलरफुल गणपति आप बना सकेंगें।






मिट्टी ऐसे करें तैयार

अगर आप मिट्टी से गणपति बनाना चाहते हैं तो मिट्टी को महीन छलनी से दो बार छान लें और इसमें थोड़ा सा बालू मिला लें। एक कटोरी मिट्टी में आप तीन चम्‍मच बालू मिला लें। इसे अच्‍छे से गूंथ लें। बालू मिक्‍स करने से मिट्टी बंधी रहेगी। आप चाहे तो बच्‍चों के खेलने वाले क्‍ले का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं।






कागज से बनाएं

अगर आप के पास मिट्टी नहीं है तो आप घर पर रखे कागज को गणेश जी की सुंदर मूर्ति बना बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको कागज को पानी में गला कर इसे आकार देना होगा। इससे आकार देने के बाद आप इसे वॉटर कलर से कलर कर सकती हैं।




डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   18 Sep 2023 5:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story