Health: बारिश में मच्छरों से बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, डेंगू-मलेरिया का खतरा हो जाएगा खत्म

- बारिश के मौसम में बढ़ जाता है डेंगू-मलेरिया का खतरा
- परिवार को मच्छरों से बचाएं
- मच्छरदानी लगा कर ही सोएं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। ये मौसम अपने साथ डेंगू और मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियां ले कर आता है। मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। ऐसे में अपना और अपने परिवार का ख्याल रखना हम सब की जिम्मेदारी है। आज हम बताएंगे कि आप ऐसा क्या करें जिससे मच्छरों से दूर रहा जा सके। अगर मच्छर दूर रहेंगे तो मलेरिया और डेंगू का खतरा भी नहीं होगा। तो चलिए इन टिप्स पर एक नजर डालते हैं।
मच्छरदानी लगाएं
बारिश के मौसम में मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। मच्छरों से सबसे ज्यादा खतरा रात को होता। हम तो सो जाते हैं लेकिन मच्छर काट-काट कर बुरा हाल कर देते हैं। इसलिए मच्छरदानी का इस्तेमाल जरूर करें।
फुल कपड़े पहनें
बाहर जाते वक्त फुल स्लीव के कपड़े जरूर पहनें। इससे आप मच्छरों से ज्यादा सुरक्षित रहेंगे। हालांकि कोशिश ये करें कि घर पर भी हाफ स्लीव कपड़े पहनने से बचें।
घर और गमलों को साफ रखें
बारिश के दौरान घर को साफ रखने बेहद जरूरी है। अगर छत या गमलों में पानी जमा होगा तो मच्छरों का आतंक भी बढ़ेगा। बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि घर के आस-पास पानी जमा होने पाए।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   17 Jun 2025 5:23 PM IST