Cancer Medicines: कैंसर की दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, कीमतें 70 % तक घटने की उम्मीद

कैंसर की दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, कीमतें 70 % तक घटने की उम्मीद
कैंसर के इलाज का खर्च कम करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम बढ़ाया है। सरकार कैंसर की कुछ दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय करने की तैयारी कर रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कैंसर के इलाज का खर्च कम करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम बढ़ाया है। सरकार कैंसर की कुछ दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय करने की तैयारी कर रही है। इससे मरीजों को इलाज में खर्च कम पड़ सकता है। देश में कैंसर का इलाज काफी महंगा माना जाता है। दवाओं की कीमत ज्यादा होने के कारण कई मरीजों को इलाज में परेशानी होती है। अब केंद्र सरकार ऐसी योजना पर काम कर रही है, जिससे कैंसर की कुछ जरूरी दवाएं सस्ती हो सकें और मरीजों को राहत मिल सके।

कैंसर की दवाओं पर कितना घट सकता है खर्च?

कैंसर की कुछ जरूरी दवाओं पर सरकार कंपनियों के मुनाफे की एक सीमा तय करना चाहती है, जिससे दवा बेचते समय कारोबारी ग्राहक से बहुत ज्यादा मुनाफा नहीं ले सकेंगे। सरकार के मुताबिक, इन दवाओं की बिक्री और सप्लाई में ट्रेड मार्जिन को अधिकतम (MRP) के 30% तक सीमित किया जाएगा। इससे कुछ दवाओं की कीमतों में 70% तक कमी आ सकती है और कैंसर मरीजों को सालाना करीब 2,500 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है। हालांकि, हर दवा की कीमत में एक जैसी कटौती नहीं होगी। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि फिलहाल उसकी कीमत में निर्माता से लेकर थोक और खुदरा विक्रेता तक कितना मार्जिन जुड़ता है। इस फैसले से मरीजों को सालाना करीब 2,500 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है।

ट्रेड मार्जिन क्या होता है?

ट्रेड मार्जिन वह मुनाफा है, जो कोई सामान एक जगह से खरीदकर दूसरी जगह बेचने पर कमाया जाता है। जैसे मान लीजिए, एक कैंसर की दवा कंपनी 100 रुपये में दवा बेचती है। डिस्ट्रीब्यूटर और मेडिकल स्टोर उसे मरीज को 250 रुपये में बेच देते हैं। यानी 150 रुपये ट्रेड मार्जिन या मुनाफा जोड़ दिया गया। अब सरकार का कहना है कि इतना ज्यादा मुनाफा नहीं लिया जा सकेगा। ट्रेड मार्जिन पर 30% की सीमा लगाई जाएगी, ताकि वही दवा मरीज को पहले से काफी सस्ती मिले।

Created On :   9 Oct 2026 11:12 PM IST

Tags

Next Story