मछुआरों को राहत: श्रीलंका से रिहा किए गए 48 मछुआरे चेन्नई हवाईअड्डे पहुंचे

श्रीलंका से रिहा किए गए 48 मछुआरे चेन्नई हवाईअड्डे पहुंचे
  • पाक जलडमरूमध्य से गिरफ्तार किए गए थे मछुआरे
  • भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी कर नौकाएं जब्त की थी
  • अवैध रूप से मछली पकड़ने के लगाया था आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका से रिहा किए गए 48 मछुआरे कल चेन्नई हवाईअड्डे पहुंचे। मछुआरों को पिछले साल दिसंबर में श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किया था।

सरकारी समाचार एजेंसी भाषा के हवाले से द प्रिंट ने लिखा है श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की थी और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने की कई कथित घटनाओं में उनकी नौकाएं जब्त कर ली थीं। तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाले संकरे जलक्षेत्र पाक जलडमरूमध्य में दोनों देशों के मछुआरे मछली पकड़ते हैं। भारत और श्रीलंका के बीच यह एक विवादास्पद मुद्दा है।

श्रीलंका सरकार ने देश के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 21 भारतीय मछुआरों को शुक्रवार को चेन्नई वापस भेज दिया। नौसेना ने कहा कि 2023 में उसने श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर 35 नौकाएं जब्त की थीं। आपको बता दें इससे पहले छह दिसंबर को मन्नार और कोविलन के पास पूर्वोत्तर जल क्षेत्र से 21 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और उनकी चार नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया था।

श्रीलंका के मत्स्य पालन मंत्री डगल देवानंद ने कुछ दिन पहले संसद में क्या कहा कि भारतीय मछुआरों के श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने की समस्या का जिक्र किया था। संसद में मंत्री देवानंद ने इस समस्या को लेकर कहा कि दोनों देशों के बीच इसके शीर्ष स्तरीय राजनयिक समाधान की जरूरत है।

-

Created On :   6 Jan 2024 5:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story