प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का निधन: भारतीय कला और संगीत जगत में क्षति, भारत मां ने अपनी सबसे लायक बेटी को खो दिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी सांसद बांसुरी स्वराज ने प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर कहा भारतीय कला और खासकर भारतीय संगीत जगत में यह एक ऐसी क्षति हुई है जिसे टाइम भी नहीं भर पाएगा। हर हिंदुस्तानी को आज रिक्तता महसूस हो रही है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वो उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर श्रद्धांजलि दी।
पंजाब सरकार में पर्यटन और सांस्कृतिक विभाग के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर कहा आज भारत मां ने अपनी सबसे लायक बेटी को खो दिया है। एक लेजेंड्री गायिका जिन्होंने लगभग 12 हजार गीत हमारे देश के लिए गाए, उनका अचानक निधन बहुत दुखद है, हम प्रार्थना करते हैं कि भगवान उन्हें अपने चरणों में जगह दें, वे चाहें शारीरिक रूप से हमारे बीच न हों लेकिन उनकी आभा हमेशा हमारे बीच मौजूद रहेगी।
यह भी पढ़े -आशा भोसले के निधन पर केंद्रीय मंत्रियों ने जताया दुख, कहा-'उन्होंने भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई'
पद्म भूषण गायिका उषा उत्थुप ने प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर कहा यह सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के लिए ही नहीं, बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए भी बहुत बड़ा नुकसान है, जिसकी भरपाई हम कभी नहीं कर पाएँगे, आशा जी तो आशा जी हैं, कोई दूसरी आशा जी नहीं होंगी, मैं पूरे परिवार को जानती हूँ। मैं बस उन सभी के लिए प्रार्थना करती हूँ और उम्मीद करती हूँ कि वे इस नुकसान से उबरने के लिए मज़बूत रहें। आशा जी लाखों में एक थीं। यह एक युग का अंत है, उनके जैसे और कोई नहीं हो सकता।मुझे यह कहते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मुझे उनके साथ रहने का और काम करने का मौका मिला।
यह भी पढ़े -गाने लायक नहीं है आवाज, जब किशोर कुमार और आशा भोसले को एक साथ झेलना पड़ा था रिजेक्शन
भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर कहा यह बहुत दुखद समाचार है। बहुमुखी और महान गायक आशा भोसले जी हमारे बीच नहीं रहीं। आशा ताई ने कई भाषाओं में गाने गाए, वे क्रिकेट की भी बहुत बड़ी प्रशंसक थीं, खेल को बहुत प्यार करती थीं, भारत ने एक ऐसी गायिका को खोया है जिसने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया, इस खालीपन को कोई और नहीं भर सकता।
Created On :   12 April 2026 5:17 PM IST












