Bihar New Government: बिहार के सीएम हाउस से नीतीश कुमार का सामान दूसरी जगह हो रहा शिुफ्ट, अब किधर होगा नया आवास?

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद पद की शपथ ले ली है। साथ ही कुछ दिनों में बिहार के सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। इस्तीफे के साथ ही साथ बिहार में नई सरकार की तैयारी भी शुरू हो गई है। ऐसे में अणे मार्ग स्थित सीएम हाउस से नीतीश कुमार के सामान को शिफ्ट करना शुरू कर दिया गया है। 11 अप्रैल, 2026 (शनिवार) को ट्रैक्टर से सामान ले जाने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक, सात नंबर बंगले में अब नीतीश कुमार के सारे सामान को भेजा जा रहा है। अब वहीं पर ही नीतीश कुमार रहने वाले हैं।
सीएम हाउस में हो रहा भारी बदलाव
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते हुए शुक्रवार (10 अप्रैल) को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की है। इसके बाद से ही बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। इसके साथ ही सबसे बड़ा सवाल ये सामने आ रहा है कि अब बिहार का सीएम कौन होगा। इसको लेकर कई नाम भी सामने आ रहे हैं, लेकिन सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे की तारीख क्या होगी इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। इसी बीच सीएम हाउस में भारी बदलाव होना शुरू हो गया है।
यह भी पढ़े -जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने देखा 'स्वार्म ड्रोन' और आईएसआर तकनीक का दम, कहा-दुश्मन की हर हरकत पर होगी पैनी नजर
कहां होगा नया आवास?
शनिवार को को एक अणे मार्ग जो मुख्यमंत्री का आवास है, वहां से कई ट्रैक्टर बाहर निकले हैं जो सामान से लदे थे। ट्रैक्टर को सीएम आवास के पीछे से निकाला गया है और ये सात सर्कुलर आवास में पहुंचा है। आपको बता दें, सात सर्कुलर रोड सीएम नीतीश कुमार के नाम पर ही आवंटित हुआ है। इस आवास पर पहले भी सीएम नीतीश कुमार कुछ समय तक रह चुके हैं।
नए आवास में पहले भी रह चुके हैं नीतीश कुमा
जानकारी के मुताबिक, 2014 में जब जीतन राम मांझी को नीतीश कुमार ने सीएम पद सौंपा था तो उस वक्त नीतीश कुमार इसी सात सर्कुलर रोड में रहने आए थे। और अब एक बार फिर से नीतीश कुमार सीएम की कुर्सी छोड़कर इस आवास में रहने के लिए आने वाले हैं।
Created On :   11 April 2026 4:15 PM IST













