अमेरिका-ईरान शांति वार्ता: इस्लामाबाद में बातचीत विफल होने पर भारतीय नेताओं का रिएक्शन,जानिए किसने क्या कहा?

इस्लामाबाद में बातचीत विफल होने पर भारतीय नेताओं का रिएक्शन,जानिए किसने क्या कहा?
बातचीत खत्म नहीं हुई है। बातचीत का रास्ता खुला है। युद्ध किसी भी स्थिति में अच्छा नहीं है। इस युद्ध से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल होने पर भारतीय जनता पार्टी के नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा विपक्ष पाकिस्तान की इस तरह तारीफ कर रहा था मानों ये उनके भक्त हो गए हों, अब बातचीत फेल होने पर ये लोग(विपक्ष) क्या कहेंगे? पाकिस्तान एक फेल्ड स्टेट है। आज तक वहां किसी चीज को कामयाबी मिली है? हम शांति के पक्ष में हैं।

कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल होने पर कहा जो बयान आए हैं उसमें सुखद पहलू है कि बातचीत खत्म नहीं हुई है। बातचीत का रास्ता खुला है। युद्ध किसी भी स्थिति में अच्छा नहीं है। इस युद्ध से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है, भारत को इस शांति वार्ता की भूमिका में होना चाहिए था। अगर हम प्रयास करें और हम इस भूमिका के अंदर आए तो यह भारत के लिए एक गौरव की बात होगी।

इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल होने पर आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा बातचीत का सफल न होना पूरी दुनिया के लिए नुकसानदेह है, अगर यह जंग जारी रहती है तो इसका अलग-अलग चीजों पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। मैं समझता हूं कि लोगों को फिर से बैठना चाहिए, अमेरिका को इतनी समझ होनी चाहिए कि बातचीत में इतनी शर्ते रखना संभव नहीं है।

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल होने पर कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा दुनिया के लिए लड़ाई ठीक नहीं है लेकिन अमेरिका दबाव डालकर शांति वार्ता कराना चाहता है तो यह भी सही नहीं है। उन्होंने ईरान सब कुछ खो दिया है। ईरान क्यों मानेगा?

Created On :   12 April 2026 1:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story