बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: कटिहार जिले में बस ने पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, 10 लोगों की मौत, 25 गंभीर रूप से घायल

कटिहार जिले में बस ने पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, 10 लोगों की मौत, 25 गंभीर रूप से घायल
बिहार के कटिहार जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। बस और पिकअप में जबदस्त भिड़त हो गई है। इस घटना में 10 लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली है, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के कटिहार जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। बस और पिकअप में जबदस्त भिड़त हो गई है। इस घटना में 10 लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली है, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। साथ ही हर तरफ चीख-पुकार सुनाई दे रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और राहत दल तत्काल मौके पहुंचे। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया।

बस ने मारी जोरदार टक्कर

यह घटना जिले के कोरहा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एन. एच-31 बसगाड़ा चौक के बकरी फार्म के पास की बताई जा रही है। सूचना के मुताबिक, पिकअप में सवार लो किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, जहां से वे पूर्णिया के रानी पातरा थाना इलाके के शोभा लौट रहे थे। इसी समय तेज रफ्तार बस ने पिकअप को टक्कर मार दी। जिसमें मौके पर ही कई लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं, सभी घायलों को पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बस ड्राइवर नशे में धुत

इस घटना को लेकर लोगों का कहना है कि बस ड्राइवर शराब के नशे में धुत था। इस वजह से चालक ने वाहन पर कंट्रोल खो दिया और पिकअप को टक्कर मार दी। इस घटना को लेकर कटिहार पुलिस ने सूचना जारी की है, जिसमें बताया गया है कि 11 अप्रैल को जिले के कोरहा पुलिस स्टेशन के इलाके में गेराबारी के पास भयानक सड़क हादसा हो गया है। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 घायल हुए हैं।

Created On :   11 April 2026 9:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story