नारी शक्ति वंदन अधिनियम: पीएम मोदी ने पत्र लिखकर सभी राजनीतिक दलों से महिला आरक्षण बिल पर समर्थन करने का किया अनुरोध

पीएम मोदी ने पत्र लिखकर सभी राजनीतिक दलों से महिला आरक्षण बिल पर समर्थन करने का किया अनुरोध
पत्र लिखने के पीछे की वजह बताते हुए पीएम ने लिखा 2029 के लोकसभा चुनाव और असेंबली चुनाव महिला रिजर्वेशन के साथ कराए जाएं, ताकि हम सब एक आवाज में इस अमेंडमेंट को पास कर सकें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में सभी राजनीतिक पार्टियों के फ्लोर लीडर्स को नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर एक पत्र लिखा, जिसमें उनसे सहायता के लिए अनुरोध किया।

16 अप्रैल से संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़ी एक ऐतिहासिक चर्चा होने वाली है, काफी सोच-विचार के बाद, हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि अब समय आ गया है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पूरे देश में सही मायने में लागू किया जाए। यह जरूरी है कि 2029 के लोकसभा चुनाव और असेंबली चुनाव महिला रिजर्वेशन के साथ कराए जाएं, मैं यह लेटर इसलिए लिख रहा हूं ताकि हम सब एक आवाज में इस अमेंडमेंट को पास कर सकें। यह बहुत अच्छा होगा अगर कई पार्लियामेंट मेंबर पार्लियामेंट में इस विषय पर अपने विचार रखें। यह किसी एक पार्टी या व्यक्ति से ऊपर का पल है, मुझे पूरा भरोसा है कि हम सब एक साथ आएंगे और संसद में यह ऐतिहासिक कामयाबी हासिल करेंगे। जो पार्लियामेंट मेंबर नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने में योगदान देंगे, उन्हें इस ऐतिहासिक कोशिश का हिस्सा होने पर हमेशा गर्व होगा।

संसद के बजट सत्र का विशेष सत्र बुलााया है, बीजेपी ने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को 16 से 18 अप्रैल तक सदन में मौजूद रहने के लिए 3 लाइन का व्हिप जारी किया है।

Created On :   12 April 2026 11:49 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story