नई दिल्ली: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र की महिला सैन्य अधिकारियों से की मुलाकात

भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र की महिला सैन्य अधिकारियों से की मुलाकात
  • दुनिया भर के 15 देशों की अधिकारियों की उपस्थिति
  • संयुक्त राष्ट्र के सूक्ष्म उद्देश्य और एकता व सहयोग उसकी चिरस्थायी भावना को दर्शाती है- राजनाथ सिंह
  • यूएन मिशन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र की महिला सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की।

संयुक्त राष्ट्र की महिला सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा आज यहां दुनिया भर के 15 देशों की अधिकारियों की उपस्थिति संयुक्त राष्ट्र के सूक्ष्म उद्देश्य और एकता व सहयोग की उसकी चिरस्थायी भावना को दर्शाती है। संयुक्त राष्ट्र ने शांति अभियानों में महिला अधिकारियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किए हैं। उनकी उपस्थिति यौन हिंसा को रोकने, मानवीय सहायता तक पहुंच में सुधार और लैंगिक समानता को बढ़ाने में मददगार साबित हुई है। शांति स्थापना में भारत की अपनी यात्रा महिलाओं की शक्ति और क्षमता में इस विश्वास को दर्शाती है।

राजनाथ सिंह ने मुलाकात में यूएन मिशन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की। रक्षा मंत्री ने ये भी कहा कि भारत, संयुक्त राष्ट्र मिशन में महिलाओं की भागीदारी का प्रबल समर्थक है। संयुक्त राष्ट्र की महिला सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा महिला शांति सैनिक रोल मॉडल के रूप में काम करती हैं, स्थानीय महिलाओं और लड़कियों को प्रेरित करती हैं।

Created On :   22 Aug 2025 2:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story