Assembly Elections 2025: बिहार चुनाव के साथ इन राज्यों में होंगे उपचुनाव, इस तारीख को डाले जाएंगे वोट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसके साथ-साथ चुनाव आयोग ने अन्य राज्यों में खाली पड़ी विधानसभा सीटों को भरने की बात भी कही है। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, मिजोरम, तेलंगाना और राजस्थान में कई सीटे खाली है। उन खाली सीटों को भरने के लिए एक साथ 11 नवंबर को मतदान किए जाएंगे और इसके परिणाम 14 नवंबर को जारी कर दिए जाएंगे। ये जानकारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी है।
जम्मू-कश्मीर की इन खाली सीटों पर उपचुनाव
जम्मू कश्मीर में बडगाम और नगरोटा विधानसभा सीट अक्टूबर 2024 से रिक्त है। उमर अब्दुल्ला ने बडगाम और गांदरबल सीट से चुनाव लड़े और जीत हांसिल की थी। इसके बाद उन्होंने गांदरबल सीट को अपने पास रखने का फैलला किया था। बडगाम सीट 21 अक्टूबर 2024 से रिक्त है। वहीं, जम्मू संभाग की नगरोटा विधानसभा सीट विधायक देवेंद्र राणा के निधन के चलते खाली हुई थी।
राजस्थान सहित इन राज्यों में उपचुनाव
राजस्थान के अंता में उपचुनाव इसलिए हो रहा है क्यों कि बीजेपी विधायक कंवरलाल को दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्यता के चलते यह सीट खाली हो गई। तेलंगाना का जुबली हिल निर्वाचन क्षेत्र बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ का निधन होने से यह सीट रिक्त हो गई। ओडिशा की नुआपाड़ा सीट आठ विधायक राजेंद्र ढोलकिया के निधन के चलते रिक्त है।
Created On :   7 Oct 2025 1:27 AM IST