CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! कल नई दिल्ली-हजरत निजामुद्दीन आने वाली कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें स्टेटस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन का असर अब रेल यात्रियों पर भी पड़ रहा है। बता दें, 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन के कारण कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। इससे दिल्ली आने वाले यात्रियों को परेशानी होने की संभावना बताई जा रही है। खासकर उन लोगों को अपनी यात्रा से जुड़ी जानकारी जरूर देखनी चाहिए जिन्होंने शनिवार को दिल्ली आने के लिए ट्रेन का टिकट बुक कराया है। रेलवे ने बताया है कि प्रदर्शन के कारण कुछ इलाकों में गाड़ियों की आवाजाही बढ़ सकती है। यही वजह है कि यात्रियों को घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की जानकारी चेक करने की सलाह दी गई है।
Delhi Police requests DMRC to shut 57 metro stations.
In a letter, Joint Commissioner of Police (Transport Range) Rajneesh Gupta, said, "In view of the proposed protests at Jantar Mantar and other locations in New Delhi District on 10.10.2026, and likelihood of unruly mob movement towards sensitive locations, frequency of Metro trains passing through the following Metro stations may be reduced and their entry/exit gates may be closed from 09:00 PM on 09.10.2026, continuing on 10.10.2026 till the situation normalizes:"
— Press Trust of India (@PTI_News) October 9, 2026
किन ट्रेनों पर पड़ेगा असर?
रेलवे के मुताबिक, 10 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से चलने वाली कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें वे ट्रेनें शामिल हैं जिन्हें शनिवार सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचना था। ऐसे में दिल्ली आने वाले यात्रियों को अपनी ट्रेन के बारे में पहले से पता कर लेना चाहिए जिससे उन्हें स्टेशन पहुंचकर परेशानी का सामना न करने पड़े।
आखिर क्यों रद्द की गईं ट्रेनें?
मालूम हो कि, राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन होना है। इसे देखते हुए नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास भारी भीड़ और जाम लगने की आशंका है। यही कारण है कि रेलवे ने कुछ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। रेलवे का कहना है कि इस कदम से यात्रियों को होने वाली परेशानी कम करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़े -पंजाब चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस की नई जोड़ी, पूनिया-ढिल्लों और पायलट-परगट के सामने 2027 की बड़ी चुनौती
स्टेशन जाने से पहले क्या करें?
अगर आप शनिवार को ट्रेन से दिल्ली जाने वाले हैं तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें। आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप पर ट्रेन से जुड़ी जरूरी जानकारी देख सकते हैं। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपकी ट्रेन चल रही है या रद्द कर दी गई है।
Created On :   9 Oct 2026 12:30 PM IST













