Corona Virus Update: भारत में तेजी से फैल रहा है कोरोना, 24 घंटे के अंदर देश में 276 लोग हुए कोविड पॉजिटिव, 4300 के पार पहुंचे मामले

भारत में तेजी से फैल रहा है कोरोना, 24 घंटे के अंदर देश में 276 लोग हुए कोविड पॉजिटिव, 4300 के पार पहुंचे मामले
  • भारत में बढ़ रहा कोरोना
  • 200 से ज्यादा लोग रोज हो रहे कोविड पॉजिटिव
  • 4300 के पार हुए कोरोना के मामले

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस लगातार अपने पैर पसार रहा है। कोरोना के एक्टिव केस में रोजाना बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बीते दिन कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 4 हजार तक पहुंच गई थी और वहीं, सिर्फ 24 घंटे में ही ये संख्या 300 से भी ज्यादा बढ़ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालयर की तरफ से शेयर किए हुए आंकड़ों के हिसाब से सुबह तक 4302 एक्टिव केसेज दर्ज हुए हैं।

कहां पर सबसे ज्यादा कोरोना एक्टिव केसेज?

बीते 24 घंटे में कोरोना के एक्टिव केसेज में 276 मामलों की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं, देश में सबसे ज्यादा केसेज दिल्ली और गुजरात से ही मिले हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर 63 केसेज के साथ उत्तर प्रदेश है। कोरोना के टोटल एक्टिव केसेज के बारे में जानें तो, इसमें केरल 1373 एक्टिव मामलों के साथ पहली स्टेज पर है। 520 एक्टिव केसेज के साथ महाराष्ट्र दूसरी नंबर पर है। वहीं, गुजरात में 461, दिल्ली में 457 और पश्चिम बंगाल में 432 कोविड एक्टिव केस हैं।

किस राज्य में कितने कोरोना एक्टिव पेशेंट्स?

देश के राज्यों के हिसाब से कोरोना एक्टिव पेशेंट्स के आंकड़ों के बारे में बात करें तो केरल में सबसे ज्यादा 1373 पेशेंट्स हैं। वहीं, महाराष्ट्र में 485, पश्चिम बंगाल में 432, तमिलनाडु में 216, उत्तर प्रदेश में 200 के पार, गुजरात में 461, राजस्थान में 90 केसेज दर्ज हुए हैं। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश के लिए राहत भरी खबर सामने आई है, यहां पर एक भी एक्टिव केस दर्ज नहीं हुआ है।

Created On :   4 Jun 2025 5:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story