मौसम अपडेट: दिल्ली में उमस से मिलेगी राहत? यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, जानें बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम?

- दिल्ली में बारिश की संभावना
- यूपी में मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी
- बिहार में तेज रफ्तार से चलेगी हवाएं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। लेकिन अब लग रहा है जैसे दिल्लीवालों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आज यानि शनिवार (12 जुलाई) को राज्य में हल्की-फुल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, बात करें उत्तर प्रदेश के मौसम की तो यहां आईएमडी ने भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा बिहार में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं देशभर में कैसा रहेगा आज का मौसम?
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
दिल्ली में बीते कुछ दिनों से लोग उमस से परेशान थे लेकिन आज बारिश हो सकती है। राज्य में शनिवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
यूपी में अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी तो कहीं सिर्फ गरज चमक देखने को मिलेगी। आईएमडी के अनुसार, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, सोनभद्र, कानपुर देहात और कानपुर नगर में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य में आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
बिहार में क्या हैं मौसम के हालात?
बिहार में भी आज भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। यहां 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है। राज्य में आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
Created On :   12 July 2025 11:22 AM IST