India AI Impact Summit 2026: गूगल और अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई ने अपने संबोधन में कहा भारत वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है,बदलाव की रफ्तार देखकर हैरान रह जाता हूं

गूगल और अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई ने अपने संबोधन में कहा भारत वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है,बदलाव की रफ्तार देखकर हैरान रह जाता हूं
विशाखापत्तनम शहर में, गूगल एक फुल-स्टैक AI हब बना रहा है, जो भारत में हमारे15 बिलियन डॉलर के इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट का हिस्सा है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। गूगल और अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई ने दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit 2026 को संबोधित करते हए कहा भारत वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। हर बार जब मैं आता हूं, तो बदलाव की रफ्तार देखकर हैरान रह जाता हूं और आज भी कुछ अलग नहीं है। जब मैं स्टूडेंट था, तो मैं अक्सर चेन्नई से IIT खड़गपुर तक कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन लेता था।

वहां जाने के लिए हम विशाखापत्तनम से गुजरते थे। मुझे याद है कि यह एक शांत और मामूली तटीय शहर था जो संभावनाओं से भरा हुआ था। अब उसी शहर में, गूगल एक फुल-स्टैक AI हब बना रहा है, जो भारत में हमारे15 बिलियन डॉलर के इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट का हिस्सा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा और दुनिया के दूसरे नेता IndiAImpacSummit2026 में शामिल हुए।

Created On :   19 Feb 2026 10:30 AM IST

Tags

Next Story