Gurdaspur Blast Update: गुरदासपुर धमाके में दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, तीन आरोपियों किया गिरफ्तार, पंजाब पुलिस ने टायर फटने की बताई घटना

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब के गुरदासपुर में हुए धमाके में दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों को अरैस्ट कर लिया है। इसके बाद से पंजाब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं क्योंकि पंजाब पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया था कि यह घटना टायर के फटने से हुई थी, जो साधारण थी। बता दें कि यह घटना 25 नवंबर को रात के समय सिटी थाने के बाहर की है।
आरोपियों ने धमाके को लेकर कही ये बात
दिल्ली पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि गुरदासपुर घटना कोई सामान्य नहीं थी, बल्कि वह एक सोची समझी साजिश थी। जिन ती आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि वह बम धमाका था और इसकों अंजाम देने का हाथ पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी का था। इस धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तान लिबरेशन फोर्स पहले ही ले चुका है और यह जानकारी उसने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। इसके बाद भी पंजाब पुलिस इसे सामान्य घटना बताती रही।
पुलिस ने इस धमाके को भी बताया सामान्य
गुरदासपुर धमाके में तीन लोगों की जान चली गई थी। स्थानीय लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनी थी, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची और इसे टायर फटने की आवाज बताई। हालांकि, इससे पहले अमृतसर में पुलिस स्टेशन के बाहर ग्रेनेड से हमला किया गया था, जिसे पुलिस ने टायर फटना बताया था। लेकिन इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी पकड़े गए थे और घटना की सच्चाई सबके सामने आई थी। इन मामलों के देखते हुए लोगों के जहन में सवाल उठ रहे है कि आखिर पुलिस सच छिपाकर, आरोपियों को बचाने की कोशिश क्यों कर रही है।
Created On :   1 Dec 2025 9:28 PM IST













