Parliament Winter Session: 'ड्रामा कांग्रेस नहीं पीएम कर रहे हैं', पीएम मोदी के 'ड्रामा नहीं डिलीवरी' वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार

ड्रामा कांग्रेस नहीं पीएम कर रहे हैं, पीएम मोदी के ड्रामा नहीं डिलीवरी वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार
कांग्रेस ने पीएम मोदी पर जम कर पलटवार किया है। दरअसल आज संसद के शीतकालीन सत्र से पहले पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था कि ड्रामा नहीं डिलीवरी चाहिए। अब इस पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'ड्रामा नहीं डिलीवरी चाहिए' वाले बयान पर विपक्ष हमलावर है। कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा से लेकर तारिक अनवर तक सबने पीएम पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ड्रामा बीजेपी और पीएम मोदी खुद कर रहे हैं।

आपको बता दें कि, पीएम मोदी ने सोमवार (1 दिसंबर) को संसद के शीतकालीन सत्र से पहले विपक्ष पर जम कर हमला किया। उन्होंने कहा कि 'ड्रामा नहीं चाहिए, डिलीवरी चाहिए'। इसका मतलब यह कि संसद में ड्रामेबाजी के बजाय नीतियों पर बात होनी चाहिए। अब इस पर विपक्ष का पलटवार सामने आया है।

'कांग्रेस ड्रामे पर भरोसा नहीं करती'

कांग्रेस MP कुमारी शैलजा ने कहा कि देश और दुनिया जानती है कि BJP ही ड्रामा कर रही है। विपक्ष, और खासकर कांग्रेस, ड्रामा में विश्वास नहीं करती। हम हमेशा काम और डिलीवरी मांगते हैं। हम अपनी आवाज इसलिए उठा रहे हैं क्योंकि कोई डिलीवरी नहीं हो रही। लोगों का चुनाव आयोग पर से भरोसा क्यों उठ रहा है?

SIR पर चर्चा की मांग

विपक्ष पर PM मोदी के "ड्रामा नहीं डिलीवरी" वाले तंज पर कांग्रेस MP मनीष तिवारी ने कहा कि पार्लियामेंट्री डेमोक्रेसी का एक बुनियादी नियम है। सरकार अपनी बात रखती है, लेकिन विपक्ष अपनी बात रखता है। विपक्ष SIR पर चर्चा की मांग कर रहा है। इलेक्शन कमीशन के पास पूरे भारत में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) का ऑर्डर देने का कोई कानूनी आधार नहीं है। हम इस पर चर्चा करना चाहते हैं कि इलेक्शन कमीशन को यह SIR ऑर्डर करने की पावर या सहारा कहां से मिलता है। हमारे हिसाब से, इसका कोई कानूनी आधार नहीं है। सरकार इस चर्चा के लिए क्यों नहीं मान रही है? यही बुनियादी बात है। तब हाउस चलेगा।

'पीएम ड्रामा करते हैं'

पीएम मोदी के बयान परकांग्रेस सांसद तारिक अनवरने कहा कि पीएम मोदी ही सारा ड्रामा करते हैं। विपक्ष को अपने मुद्दे उठाने का मौका मिलना चाहिए।

Created On :  

Tags

Next Story