देश में त्योहारों पर कैसी है सुरक्षा व्यवस्था?: होली के जश्न और रमजान की नमाज के बीच, संभल से दिल्ली तक पुलिस का कड़ा पहरा, संवदेनशील जगहों पर AI से हो रही निगरानी

होली के जश्न और रमजान की नमाज के बीच, संभल से दिल्ली तक पुलिस का कड़ा पहरा, संवदेनशील जगहों पर AI से हो रही निगरानी
  • देशभर में धूमधाम के साथ मनाई जा रही होली
  • संभल से दिल्ली तक पुलिस का कड़ा पहरा
  • संवदेनशील जगहों पर AI से हो रही निगरानी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में आज यानी शुक्रवार का दिन हिंदू और मुस्लिम लोगों के लिए बेहद खास दिन हैं। देशभर में एक तरफ होली की धूम की रौनक दिखाई दे रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर रमजान के पावन पर्व ने भी रौनक को और खास बना दिया है। इन दोनों पर्व की रौनक ने देश के लोगों को उत्साह और खुशी के बंधन में बांध दिया है। देश में उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम होली को रंगों के त्योहार को धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए हर राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

संभल में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात

उत्तरप्रदेश से लेकर दिल्ली समेत कई शहरों के कई संवेदनशील जगहों पर पुलिस की टीम अलर्ट मोड पर हैं। इन जगहों पर पुलिस फ्लैग मार्च कर रही हैं। इसके अलावा यहां पर असमाजित तत्वों से बचने को दूर करने के लिए प्रैक्टिस भी की गई है।

बता दें, देश में करीब 64 साल बाद होली और रमजान एक ही दिन पड़ रहे हैं। लिहाजा, इसका असर राजनीतिक गलियारों में भी देखने को मिल रहा है। दिन में होली के पर्व को मनाने और रमजान की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से कराने का जिम्मा प्रशासन को अपने कंधों पर लेना पड़ा है। इसके चलते राज्य के कई शहरों में पुलिस फोर्स को कगड़ा फ्लैग मार्च निकालना पड़ा है।

यहां तक की इस बार शहरों के संवेदनशील इलाके और मस्जिदों को तिरपाल से भी ढ़कना पड़ा है। दरअसल, नवंबर 2024 में उत्तरप्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान भारी टकराव की स्थिति पैदा हो गई थी। ऐसे में होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए संभल में सुरक्षा बलों की ओर से कड़ा पैहरा दिया जा रहा है। इस बीच हाल ही में संभल के सीओ अनुज चौधरी की ओर से बयान सामने आया है। इस बयान में उन्होंने कहा कि एक साल में 52 जुमे होते हैं जबकि होली एक बार आती हैं। जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई हैं। हालांकि, हैरानी की बात तो यह है कि संभल सीओ के बयान के समर्थन में खद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समर्थन किया है। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में बयान को लेकर सियासी नोंकझोंक देखने को मिल रही है।

संभल में पुलिस की कड़ी निगरानी

संभल सीओ के बयान से होली और रमजान पर सियासत गरमा गई है। इसके चलते संभल में पुलिस की टीम द्वारा कड़ा पहरा दिया जा रहा है। संभल में मस्जिद समेत आसपास के संवेदनशील इलाकों में हिंसा की स्थिति से बचने के लिए पुलिस हर स्तर पर निगरानी कर रही है।

इसके अलावा यूपी के गोंडा में पुलिस कड़ी निगरानी कर रही है। इससे पहले आईजी के नेतृत्व में पुलिस दंगा नियंत्रण की प्रैक्टिस की गई है। जानकारी के मुताबिक, यदि कोई हिंसा फैलाने का प्रयास करता है तो ऐसी स्थिति में रिवॉल्वर से लेकर राफइल चलाने की ट्रेनिंग पर जोर दिया गया है। इसके अलावा आंसू गैस का गोला दागने की स्थिति को लेकर भी ट्रेनिंग दी गई हैं। गोंडा जिले में 25 क्यूआरटी सक्रिय हैं। होली से पहले पीस कमेटियों, व्यापार मंडलों की एक साथ मीटिंग हुई थी। इस दौरान सभी ने

हर्ष-उल्लास, धैर्य, संयम, आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा लखनऊ में भी पुलिस का कड़ा पहरा है। राजधानी में भारी मात्रा में सुरक्षाकर्मी रूट मार्च कर रहे हैं। यहां पर हिंदू और मुस्लिम समुदायों से आश्वासन लिया गया है। इस बार शहर से लेकर संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को उपयोग में लिया जा रहा है। जिससे अराजकता फैलने से बचाव हो सकें। जबकि, मौलानाओं और धर्मगुरुओं से चर्चा करके नमाज और होली पर्व का अलग-अलग समय बनाया जाए।

प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था टाइट

यूपी के प्रयागराज में भी होली और रमजान के मद्देनजर सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त हैं। शहर में दोनों पर्वों को सफलतापूर्वक मनाने के लिए सुरक्षाकर्मी कड़ा पहरा दे रहे हैं। प्रयागराज के कई इलाको में फ्लैग मार्च निकाला गया है। इसके अलावा होली खेलने वाले स्थानों से लेकर मस्जिदों के आसपास वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात हैं। ज्यादा आबादी वाले इलाकों और बाजारों में पुलिस ड्रोन के जरिए निगरानी कर रही है। शहर के संवेदनशील इलाको में खुद डीसीपी ने ड्रोन उड़ा कर स्थिति का जायजा लिया।

दिल्ली में भी एक्टिव पुलिस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होली और जुमे की नमाज के मद्देनजर पुलिस ने प्लान-24 तैयार किया है। इसके तहत दिल्ली के 24 संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल तैनात हैं।

एमपी और छत्तीसगढ़ में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

मध्यप्रदेश के इंदौर के महू में पुलिस एक्टिव है। महू में पुलिस ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि यदि होली के रंगो से आपत्ति है तो वह मस्जिदों को प्लास्टिक से ढ़क दें। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है। होली के चलते मस्जिदों में दोपहर 1 बजे वाली नमाज अब 2 से 3 बजे होगी। इस संबंध में हर मस्जिदों के बोर्ड को पत्र भेजा गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ में 48 घंटे तक पुलिस सड़कों पर तैनात रहेगी।

Created On :   14 March 2025 9:37 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story