अटैक: 'लड़की ब्यूटीफुल' गाने के सिंगर पर हुआ जानलेवा हमला, हमलवारों ने कई राउड फायरिंग करने के बाद मौके से हुए फरार

लड़की ब्यूटीफुल गाने के सिंगर पर हुआ जानलेवा हमला, हमलवारों ने कई राउड फायरिंग करने के बाद मौके से हुए फरार
  • एसपीआर रोड पर हुई कई राउड फायरिंग
  • इन गाने से फेमस हुआ था राहुल फाजिलपुरिया
  • एल्विश यादव के लिए गाया था गाना

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया गुरूग्राम में जानलेवा हमला हुआ है। घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि उन पर एसपीआर रोड पर कई राउड फायरिंग हुई है। खुशी की बात यह है कि सिंगर को एक भी गोली नहीं लगी है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

इस गाने से हुआ था फेमस

राहुल फाजिलपुरिया बिजनेस घराने से संबंध रखते है। इसके साथ-साथ वह रैप भी करते है। वह हरियाण में बहुत फैमस है क्योंकि वह अधिकांश हरियाणवी गाने गाते है। इसके अलावा उन्होंने हिंदी फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं। जिसमें 'कपूर & सन्स' के 'लड़की ब्यूटीफुल' के गाने से खास पहचान मिली थी। फिर उनको 'लाला लोरी', 'बिल्ली बिल्ली', '32 बोर', 'जिम्मी चू', 'मिलियन डॉलर', 'टू मैनी गर्ल' और 'हरियाणा रोडवेज' जैसे कई फेमस गाने गए हैं। इनके अलावा उन्होंने फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव के लिए 32 बोर सॉग गया था।

लोकसभा का लड़े चुनाव

गौरतलब है कि सिंगर का असली नाम नान राहुल यादव हैं। वे गुरूग्राम के छोटे गांव फाजिलपुर झारसा के रहने वाले है। फाजिलपुरिया सिंगर के साथ एक राजनेता भी है। उन्होंने साल 2024 लोकसभा चुनाव दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) के टिकट पर गुरूग्राम सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव नहीं जीत पाए।

एल्विश यादव के साथ राहुल फाजिलपुरिया का नाम कोबरा कांड में सामने आया था। ये घटना साल 2023 की है। एल्विश के म्यूजिक वीडियो में दो सांपों को दिखाया गया था।

सिंगर की लाइफ की बात की जाए तो वह एक लग्जीरियस लाइफ जीते है। वे स्पोर्ट्स कार का शौकीन है और उनके पास कई लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है। बता दें कि फाजिलपुरिया भारत के साथ-साथ कनाडा में भी काफी फेमस है।

Created On :   14 July 2025 11:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story