मौसम अपडेट: दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश का सिलसिला जारी, देश के दूसरे हिस्सों में मौसम अपडेट ने जारी की चेतावनी, जानें कैसा रहने वाला है देश का मौसम

दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश का सिलसिला जारी, देश के दूसरे हिस्सों में मौसम अपडेट ने जारी की चेतावनी, जानें कैसा रहने वाला है देश का मौसम
  • दिल्ली में भारी बारिश का सिलसिला जारी
  • मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
  • देश के अन्य राज्यों में भी भारी बारिश का दौर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के कई हिस्सों में मानसून की रफ्तार तेज हो गई है। देश में मानसून का सिलसिला दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। दिल्लीवासी कई समय से गर्मी से जूझ रहे थे लेकिन अब दिल्ली वासियों को भी आराम मिल गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही देश के अन्य राज्यों में भी चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश के करीब 19 जिलों में आज तेज बारिश होने की संभावना के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में भी तेज बारिश के साथ गरज और चमक देखने को मिलेगी। मैदानी इलाकों में बहने वाली नदियां भी उफान पर हैं।

दिल्ली में कैसा है मौसम?

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, दिल्ली का मौसम और ज्यादा ठंडा होने वाला है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी औ बारिश की रफ्तार भी बहुत तेज होने वाली है। दिल्ली के लोगों को गर्मी से बहुत ही ज्यादा आराम मिलने वाला है। दिल्ली में मानसून का असर तेज होता नजर आ रहा है। दिल्ली में 14 जुलाई को भी भारी बारिश हुई है। दिल्ली में 18 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई जा रही है।

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

मध्य प्रदेश के मौसम के बारे में जानें तो यहां पर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही भारी बारिश होने के चलते नदियां भी उफान पर हैं। मध्य प्रदेश में लगातार बारिश होने के चलते तापमान भी गिरा है।

यूपी में क्या हैं मौसम के हाल?

उत्तर प्रदेश के मौसम के हाल के बारे में जानें तो, यहां के कई इलाकों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बरेली और पीलीभीत के अलावा अन्य जिले शामिल हैं। यहां पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

गुजरात में रेड अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से गुजरात के भी अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात के सुरेंद्रनर, बोटाद शामिल हैं। यहां पर करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भी हवाएं चल सकती हैं। इन क्षेत्रों में लोगों को बिजली गिरने और बाढ़ के खतरे को लेकर भी चेताया गया है।

यह भी पढ़े -राज्यसभा के लिए मनोनीत होने पर बोले हर्षवर्धन श्रृंगला, पीएम मोदी ने दी बहुत बड़ी जिम्मेदारी

किन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी?

देश के कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और गुजरात के भी कई जिले शामिल हैं। इन इलाकों में गरज और चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश

जानकारी के मुताबिक, 14 से 19 जुलाई तक उत्तर पूर्वी राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। जिसमें मेघालय, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

मुंबई में मानसून में शांति

मुंबई में बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही थी। इसके बाद मुंबई में अब मानसून थोड़ा थम गया है। मुंबई की झीलों में 75 प्रतिशत तक पानी बर गया है। मौसम विभाग का मानना है कि, ठाणे, पालघर, रायगढ़ जिले में आज कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस हफ्ते के अन्य दिनों के लिए कोई भी अलर्ट नहीं जारी हुआ है। मुंबई में पूरे हफ्ते के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर मध्यम बारिश होने के अनुमान हैं।

यह भी पढ़े -गलवान झड़प के बाद पहली बार बीजिंग पहुंचे एस जयशंकर, जानें किन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा?

Created On :   14 July 2025 2:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story