निमिषा प्रिया केस: विदेश में अब तक कितने भारतीयों को मिल चुकी फांसी की सजा, 16 जुलाई को दी जाएगी निमिषा प्रिया को सजा-ए-मौत

- अभी तक कितने भारतीयों को विदेश में दी गई फांसी?
- किस देश में सबसे अधिक भारतीय नागरिक जेल में है बंद
- पिछले महीने इस देश ने दी तीन भारतीयों को दी फांसी
डिजिटल डेस्क, सना। यमन की एक अदालत ने भारतीय मूल की नर्स निमिषा प्रिया को 16 जुलाई को फांसी की सजा तय की है। उसने इस फैसले को वहां की सर्वोच्च अदालत में चुनौती थी, लेकिन इनकी इस अपील को खारिज कर दिया है। इस बीच केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा है, इसमें उन्होंने पीएम मोदी से आग्रह किया है कि नर्स की फांसी को रोकी जाए, ताकि उसकी जान बच सके। हालांकि, विदेश में फांसी देने का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी विदेश की धरती पर कई भारतीयों को मौत की सजा सुनाई गई थी। आइए जानते हैं उनके बारे में..
अभी तक कितने भारतीयों को विदेश में दी गई फांसी?
मार्च 2025 में भारत सरकार ने संसद को बताया कि दुनिया के आठ देशों में 49 भारतीय मूल के नागरिकों को मौत की सजा सुनाई है, इसमें सबसे अधिक संयुक्त अरब अमीरात में ही 25 भारतीयों को फांसी की सजा मिली थी। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के मुताबिक, 25 फांसी की सजा संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब में 11, मलेशिया में 6, कुवैत में 3 और इंडोशिया, अमेरिका, कतर में एक-एक भारतीय को सजा मिल चुकी है।
इन देशों की जेलों में बंद से सबसे अधिक भारतीय
विदेश राज्य मंत्री के मुताबिक, सबसे अधिक भारतीय मूल के लोग सऊदी में 2633 और यूएई 2518 की जेल में कैद है। इनके अलावा नेपाल में 1317, कतर में 611, कुवैत में 387, मलेशिया में 338, पाकिस्तान में 266, चीन में 173, अमेरका में 169, ओमान में 148 समेत रूस व म्यांमार में 27-27 भारतीय नागरिक जेल में बंद हैं।
पिछले महीने इस देश में तीन भारतीयों को दी गई फांसी
विदेश मंत्रालय के अनुसार, साल 2020 से अब तक कुवैत ने 25 भारतीयों को मृत्युदंड दिया है। इसके अलावा सऊदी अरब में 9, जिम्बाब्वे में 7, मलेशिया में 5 और जमैका में एक भारतीय नागरिक को फांसी की सजा मिल चुकी है। वहीं, पिछले महीने यूएई ने तीन भारतीयों को सजा-ए-मौत दी है। जिनमें से एक उत्तर प्रदेश की शहजादी खान है।
Created On :   14 July 2025 4:47 PM IST