Governor Appointing: हरियाणा और गोवा को मिला नया राज्यपाल, लद्दाख में नए उपराज्यपाल की हुई नियुक्ति, जानें किसको कहां कि मिली जिम्मेदारी?

- द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा और गोवा में नियुक्त किए नए राज्यपाल
- आशिम कुमार घोष को हरियाणा और पुष्पपति अशोक गजपति राजू को गोवा की जिम्मेदारी सौंपी
- कविंदर गुप्ता को लद्दाख का बनाया उपराज्यपाल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज (14 जुलाई 2025) को हरियाणा और गोवा के नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं। साथ ही लद्दाख के उपराज्यपाल की नियुक्ति की है। हरियाणा की जिम्मेदारी आशिम कुमार घोष और गोवा की जिम्मेदारी पुष्पपति अशोक गजपति राजू को मिली है। वहीं, कविंदर गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है।
कौन हैं हरियाणा के राज्यपाल?
हरियाणा के राज्यपाल के बारे में जानें तो, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीनियर एकेडिमिक रोल निभाने वाले आशिम कुमार घोष को चुना है। उन्हें हाई एजुकेशन में बहुत ही ज्यादा एक्सपीरियंस है, जिससे हरियाणा के लोगों को अब इसका फायदा मिलेगा। वे जल्द ही राज्यपाल के पद को ग्रहण करने वाले हैं।
गोवा के राज्यपाल कौन हैं?
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के बहुत ही करीबी पशुपति अशोक गजपति राजू को गोवा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे भारत सरकार में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की कमान भी संभाल चुके हैं। उन्होंने कई सालों तक आंध्र प्रदेश और केंद्र दोनों में अहम पदों को संभाला है। अब वे गोवा के राज्यपाल का पद भी संभालेंगे।
कौन हैं कविंदर गुप्ता?
कविंदर गुप्ता के बारें में जानें तो, वे जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व डिप्टी सीएम के पद पर रह चुके हैं। कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल बनाया गया है। कविंदर गुप्ता जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
Created On :   14 July 2025 2:51 PM IST