पूरे राज्य में चर्चा: भोजशाला मामले को लेकर धार में पुलिस प्रशासन ने निकाला बड़ा प्लैग मार्च, जिले के SP सचिन शर्मा ने दी साफ शब्दों में चेतावनी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला-कमाल मौला परिसर पर आए फैसले के बाद सुरक्षा सख्त हो गई है। गुरुवार शाम को जिले के पुलिस कप्तान आईपीएस सचिन शर्मा का मीडिया के सामने कड़ा रुख देखने को मिला। जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। उन्होंने साफ शब्दों में लोगों से को चेतावनी दी है कि जो लोग भी कोर्ट के फैसले को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं या सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़े -'अब हिंदू समुदाय को भोजशाला परिसर में निर्बाध रूप से प्रवेश की अनुमति है', विष्णु शंकर जैन ने शेयर की एएसआई के अनुपालन आदेश की कॉपी
चेतावनी में IPS ने क्या कहा?
सचिन शर्मा ने सख्त लहजे में कहा, "सोशल मीडिया या मीडिया के माध्यम से जो लोग माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय का गलत इंटरप्रिटेशन (अनुवाद) कर रहे हैं, मैं उन्हें आखिरी बार समझाइश देने आया हूं। गुरुवार शाम तक का समय उनका था, लेकिन अब सिर्फ कानून का पालन होगा। जिसकी हिम्मत है या जिसे लगता है कि वह कानून चुनौती दे सकता है, वह कल (शुक्रवार) प्रयास कर ले। हम पूरी तरह तैयार हैं और वह मानकर चले कि उसके ऊपर वह कार्रवाई होगी जो उसने अब तक सोची भी नहीं होगी।"
यह भी पढ़े -धार भोजशाला मामले में कुमार विश्वास ने क्या दी प्रतिक्रिया, PM मोदी की अपील पर जनता से कही ये बात
सड़कों पर झोंकी पूरी ताकत
शुक्रवार को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन अपनी पूरी ताकत सड़कों पर लगा दी है। गुरुवार शाम को कलेक्टर राजीव रंजन मीना और एसपी सचिन शर्मा के नेतृत्व में धार शहर में एक बड़ा प्लैग मार्च निकाला। इसकी खास बात यह रही कि पुलिस बल अपने हाथ में तिरंगा लेकर निकले। इसके साथ ही डीजे पर भाईचारे के गीत बजाए गए थे। जो एक नई पहल थी। इसमें शक्ति प्रदर्शन के साथ शांति का संदेश भी दिया गया।
सुरक्षा बलों की ये टुकड़ियां हुई शामिल
फ्लैग मार्च के दौरान आरएएफ (RAF), एसटीएफ (STF), एसएफ (SF), अश्वरोही बल और जिला पुलिस बल मौजूदा था। इसके साथ सुरक्षा बेड़े में वज्र और योद्धा जैसे घातक वाहन भी सड़कों पर नजर आए। लाउडस्पीकर के माध्यम से अधिकारियों ने लोगों से शांति और सौहार्द के साथ आगामी त्योहार मानाने की अपील की गई।
Created On :   22 May 2026 12:45 AM IST













