इंडिया बनाम भारत: स्कूली पाठ्यपुस्तकों में इंडिया की जगह होगा भारत, एनसीईआरटी पैनल ने दी मंजूरी

स्कूली पाठ्यपुस्तकों में इंडिया की जगह  होगा भारत, एनसीईआरटी पैनल ने दी मंजूरी
  • किताबों में अब भारत
  • इंडिया नहीं अब होगा भारत
  • एनसीईआरटी पैनल ने स्वीकारा बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन, बनने के बाद अब उसका असर पाठ्यक्रमों पर भी नजर आने लगा है। जिसको लेकर एनसीईआरटी ने बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिक अब एनसीईआरटी की जितनी किताबों में इंडिया लिखा है, उनकी जगह भारत लिखा होगा। किताबों में इंडिया की जगह भारत करने को लेकर एनसीईआरटी पैनल ने प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अब किताबों में जहां जहां इंडिया लिखा था उसकी जगह भारत पढ़ा जाएगा।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, पैनल के अध्यक्ष सी.आई इसाक ने बताया कि NCERT की समिति ने स्कूल पाठ्यपुस्तकों में ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ लिखने की सिफारिश की है। NCERT समिति ने पाठ्यपुस्तकों में प्राचीन इतिहास के स्थान पर ‘क्लासिकल हिस्ट्री’ शुरू करने की सिफारिश की है। इसके अलावा NCERT समिति ने सभी विषयों के लिए पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS) शुरू करने की सिफारिश भी की है। हालांकि PTI से मिली जानकारी के मुताबिक NCERT के अधिकारियों ने यह भी बताया कि समिति की सिफारिशों पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

Created On :   25 Oct 2023 9:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story