Indian Navy Attack on Pakistan: भारतीय नौसेना का करारा जवाब, INS विक्रांत ने कराची पोर्ट पर मचाई तबाही, अब नहीं बचेगा जिन्ना का देश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के बाद अब नौसेना ने भी पाकिस्तान पर आक्रामक कार्रवाई शुरू कर दी है। अरब सागर में तैनात INS विक्रांत ने कराची और ओरमारा बंदरगाहों पर मिसाइल हमले कर भारी तबाही मचाई। कराची बंदरगाह और शहर में भीषण आग लगी है, जिससे चारों ओर धुआं फैल गया।
कराची पोर्ट पर 12 बड़े धमाके
भारतीय नौसेना ने कराची पोर्ट पर मिसाइलों से हमला किया, जहां 12 जोरदार धमाकों की गूंज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए। पोर्ट पर लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगातार दौड़ रही हैं और सायरन के जरिए लोगों को दूर रहने की चेतावनी दी जा रही है।
कराची और ओरमारा नौसैनिक अड्डों पर हमला
रक्षा सूत्रों के अनुसार, INS विक्रांत ने कराची और ओरमारा के नौसैनिक अड्डों पर मिसाइलें दागीं, जिससे दोनों बंदरगाहों पर भीषण आग लग गई। इन अड्डों पर पाकिस्तानी नौसेना के मुख्यालय, युद्धपोत और पनडुब्बियां तैनात थीं। भारतीय नौसेना ने इन ठिकानों को तबाह कर पाकिस्तानी नौसेना को भारी नुकसान पहुंचाया। ऑपरेशन अभी जारी है।
INS विक्रांत: पाकिस्तान का सबसे बड़ा खौफ
पाकिस्तान को INS विक्रांत की तैनाती से पहले ही डर सता रहा था। यह विमानवाहक पोत 30 मिग-29 के फाइटर जेट्स, कामोव-32, एमएच-60आर हेलीकॉप्टरों और हल्के युद्धक विमानों को ले जा सकता है। डेस्ट्रॉयर, फ्रिगेट्स, रिफ्यूलर शिप और पनडुब्बियों के बेड़े के साथ यह तैरता हुआ एयर बेस है, जिसका मुकाबला करना पाकिस्तान के लिए लगभग असंभव है। पाकिस्तान के पास एक भी विमानवाहक पोत नहीं है।
ओरमारा नेवी बेस भी धू-धू कर जल रहा
कराची के पास स्थित ओरमारा नौसैनिक अड्डा भी भारतीय मिसाइल हमलों से धू-धू कर जल रहा है। पाकिस्तानी फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी है, लेकिन नौसेना INS विक्रांत के हमलों से बुरी तरह घबराई हुई है। पाकिस्तान की नौसैनिक ताकत को इस कार्रवाई ने गहरी चोट पहुंचाई है।
Created On :  



