भारत की बढ़ती ताकत: 2026 तक भारत की अर्थव्यवस्था 5,000 अरब अमेरिकी डॉलर के पार! इस ग्रोथ से पीछे छूट जाएंगे जर्मनी और जापान, जानिए नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष ने क्यों कही ये बात?

2026 तक भारत की अर्थव्यवस्था 5,000 अरब अमेरिकी डॉलर के पार! इस ग्रोथ से पीछे छूट जाएंगे जर्मनी और जापान, जानिए नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष ने क्यों कही ये बात?
  • देश की अर्थव्यवस्था में आएगी क्रांति?
  • साल 2026 तक 5,000 अरब अमेरिकी डॉलर के पार!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत हर क्षेत्र में अपनी धाक जमाता जा रहा है। जिसकी वजह से इसकी अर्थव्यवस्था दिन बन दिन बढ़ती जा रही है। फिलहाल दुनिया में भारत की इकोनॉमी पाचंवे नंबर पर है। लेकिन ऐसा दावा है कि आने वाले तीन सालों में यानी 2026 तक भारत की अर्थव्यवस्था में जबरदस्त उछाल आएगा और दो अंकों की छलांग लगाते हुए भारत दुनिया के टॉप-3 देशों में शामिल हो जाएगा जिसकी सबसे अधिक इकोनॉमी होगी। 2026 तक भारत की जीडीपी 5 हजार अरब डॉलर को भी पार कर जाएगी। भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर ये दावा नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने किया है।

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर पनगढ़िया ने एक्स पर लिखा, 2022-23 में जीडीपी 3.4 ट्रिलियन डॉलर है। 2008 में वित्तीय संकट और हाल ही में कोविड-19 के झटके के बावजूद, पिछले दो दशकों में मौजूदा डॉलर में प्रति वर्ष 10.22 फीसदी की वृद्धि हुई। यह 10.22 फीसदी की वृद्धि दर है। 2026-27 के अंत में हम 5 ट्रिलियन डॉलर को पार कर जाएंगे।

2027 में भारत की अर्थव्यवस्था का आकार 5,500 अरब डॉलर- अरविंद पनगढ़िया

नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष ने आगे कहा कि साल 2027 में भारत की अर्थव्यवस्था का आकार 5,500 अरब डॉलर से अधिक हो सकता है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पनगढ़िया 18वें सीडी देशमुख स्मृति व्याख्यान में जर्मनी एवं जापान की जीडीपी पर कहा कि, ये संभव नहीं कि आने वाले तीन सालों में इन दोनों देशों की जीडीपी 5,000 अरब डॉलर को पार कर जाए। उन्होंने आगे कहा कि, अगर जापान को इस लक्ष्य को पाना है तो 2022 के 4,200 अरब अमेरिकी डॉलर के स्तर से 2027 में 5,030 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने के लिए 3.5 प्रतिशत की दर से बढ़ना होगा तभी वो इस आंकड़े को छू पाएगा।

जापान-जर्मनी की अर्थव्यवस्था को लेकर क्या कहा?

जर्मनी की जीडीपी पर अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि चार प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ जर्मनी की जीडीपी 2023 में 4,400 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2026 में 4,900 अरब अमेरिकी डॉलर और 2027 में 5,100 अरब अमेरिकी डॉलर की होगी। उन्होंने आगे कहा, "इन अनुमानों को देखते हुए, भारतीय जीडीपी कितनी जल्दी इन दोनों देशों की जीडीपी को पार कर सकती है? यही सवाल है।"

मौजूदा समय में भारत अमेरिकी डॉलर के मूल्य में 10.22 प्रतिशत की वार्षिक औसत दर से बढ़ा है। इस दर पर भारत की जीडीपी 2026 में 5,000 अरब अमेरिकी डॉलर और 2027 में 5,500 अमेरिकी अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकती है।

2026 के अंत तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश?

नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष ने अनुमान लगाया कि इस बात की काफी संभावनाएं हैं कि भारत साल 2026 के अंत तक दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाए। इसके लिए भारत को अपनी आर्थिक इकाईयों को बड़ा बनाने के लिए अहम कदम उठाना होगा ताकि इस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

जानकारी के लिए बता दें कि, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकसित बनाने के लिए साल 2047 का लक्ष्य रखा है। जिसके तहत सरकार अर्थव्यवस्था को बूस्ट देने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में काम में जुट गई है।

Created On :   16 Dec 2023 5:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story