हिमाचल प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा: कांगरा में ड्राइवर को हार्ट अटैक आने से पलटी बस, 22 लोग घायल

कांगरा में ड्राइवर को हार्ट अटैक आने से पलटी बस, 22 लोग घायल
हिमाचल प्रदेश में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। कांगड़ा जिले के नूरपुर इलाके में चम्बा से ऊना जा रही एक प्राइवेट बस निआजपुर के पास अचानकर अनियंत्रित होकर सकड़ पर पलट गई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। कांगड़ा जिले के नूरपुर इलाके में चम्बा से ऊना जा रही एक प्राइवेट बस निआजपुर के पास अचानकर अनियंत्रित होकर सकड़ पर पलट गई। इस दौरान बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। इनमें से करीब 22 लोग घायल हो गए हैं।

कांगडा में बस पलटने से हादसा

स्थानीय नागरिकों के मुताबिक, यह हादसा ड्राइवर को हार्ट अटैक आने की वजह से हुआ है। कहा जा रहा है कि बस चलाते समय ड्राइवर की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के अचानक होने से यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिल पाया।

इस हादसे के बाद स्थानीय लोग और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए। घायलों को नूरपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर्स के मुताबिक ज्यादातर यात्रियों की हालात स्थिर हैं। हालांकि, 3 लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जहां पर उनका इलाज हो रहा है।

घायल यात्रियों को अस्पताल में कराया भर्ती

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसपी नूरपुर ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। साथ ही, घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए गए हैं।

बस के पलटने से यात्रियों में हड़कंप मच गया था। कई लोग बस में फंसे रह गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया था। इसके बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ था।

इस हादसे के बाद एक बार फिर से सड़क और ड्राइवर की सेहत की अहमियत को लेकर सवाल खड़े करता है। फिलहाल, प्रशासन स्थिति की निगरानी कर रही है। हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की जा रही है।

Created On :   3 May 2026 7:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story