CM Vijay's First Order Passed: विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ ही देर बाद लिया एक्शन! 500 यूनिट बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं दी राहत

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद एक्शन मोड़ में दिखाई दिए। उन्होंने राज्य की जनता को राहत देते हुए 100 यूनिट मुफ्त देने का ऐलान किया है। अब हर दो महीने में घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट बिजली फ्री में मिलेगी। इससे पहले डीएमके सरकार ने 100 यूनिट मुफ्त दे रही थी, जो कुल अब दो हो गई है। इसका लाभ उन लोगों को मिलने वाला है, जिनका बिजली बिल दो महीने में 500 यूनिट का बनता है।
यह भी पढ़े -थलापति विजय के मुख्यमंत्री बनते ही संदेशों की लगी झड़ी, डिप्टी सीएम पवन कल्या समेत कई अभिनेताओं ने इस अंदाज में दी बधाई
विजय सरकार का फोकस
सीएम विजय ने बताया कि उनकी सरकार का फोकस आम आदमी पर रहेगा। जिन परिवारों का दो महीने का बिजली खर्च सिर्फ 500 यूनिट या इससे कम होगा तो ऐसे में उन्हें 200 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी। इससे पहले यह छूट 100 यूनिट तक दी। जिसका दायरा अब विजय सरकार ने बड़ा दिया है। यानी फायदा सीधे डलब कर दिया है।
इस स्कीम से क्या होगी बिजली की बचत?
जिन लोगों का हर महीने बिजली खपत 500 यूनिट से ज्यादा होती है, उन्हें पुरानी व्यवस्था में ही फिलहाल रखा गया है, लेकिन यह फायदा उन लोगों को मिलेगा, जो सिर्फ अपने घर में पंखा, फ्रिज, टीवी और छोटे-मोटे उपकरणों का उपयोग करते हैं। इसमें खासकर ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों को लोग शामिल हो सकते हैं, जो बिजली की ज्यादा खपत करता है। वहीं, इस स्कीम की वजह से बिजली की बर्बादी को रोकना है और जरूरतमंदो को ज्यादा लाभ पहुंचना है।
यह भी पढ़े -CM बनते ही विजय के 10 लाख करोड़ कर्ज वाले बयान पर भड़के स्टालिन, अब थलापति को दी ये नसीहत
विशेषज्ञों ने क्या कहा?
तमिलनाडु की नई सरकार के इस फैसले पर जानकारों का कहना है कि इससे राज्य की बिजली कंपनियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य पहले ही घाटे में चल रहा है, लेकिन नई सरकार का मानना है कि बेहतर प्रबंधन, सोलर पावर को बढ़ावा देना और केंद्र से सहायता लेकर इस बोझ को संभालने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का वादा है कि हर घर सस्ती और निरतंर बिजली पहुंचाना है। ये तो सिर्फ अभी शुरुआत है।
Created On :   10 May 2026 6:27 PM IST












