Indian Army Chief Dhiraj Seth: भारतीय सेना के अगले चीफ होंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, 30 जून से संभालेंगे कमान

भारतीय सेना के अगले चीफ होंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, 30 जून से संभालेंगे कमान
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ देश के 31वें आर्मी चीफ (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) होंगे। वह 30 जून को मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ देश के 31वें आर्मी चीफ (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) होंगे। वह मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे। केंद्र सरकार ने उनकी न्युक्ति के लिए मंजूरी दे दी है। 30 जून को जनरल द्विवेदी का कार्यकाल खत्म होगा, उसी दिन से धीरज सेठ अपना पद संभालेंगे। उनका कार्यकाल 30 जून 2026 से 31 अगस्त 2028 तक होगा।

उप सेना प्रमुख का पद संभाल रहे

वर्तमान में ले. जनरल धीरज सेठ उप सेना प्रमुख यानि वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद पर हैं, जो कि उन्होंने दो महीने पहले ही संभाला था। बता दें कि वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ सेना का दूसरा बड़ा पद है। उप सेना प्रमुख के रूप में धीरज सेठ आर्मी चीफ के साथ मिलकर सेना के कामकाज, सैन्य तैयारियों और तकनीक से संबंधित अहम काम देखते हैं। वह सेना के संचालन और व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से चलाने की जिम्मेदारी भी संभालते हैं।

4 दशक के करियर में संभाल चुके हैं कई जिम्मेदारियां

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को इंडियन आर्मी में 4 दशक का अनुभव है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी सीमा और रेगिस्तानी इलाकों समेत कई संवेदनशील इलाकों में अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। वे दक्षिण-पश्चिमी कमान और दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पद भी संभाल चुके हैं। उनकी गिनती भारतीय सेना के उन चुनिंदा अधिकारियों में होती है जिन्होंने पश्चिमी मोर्टे पर दो प्रमुख ऑफरेशनल कमानों का नेतृत्व किया है। ले. जनरल सेठ को अब तक के कार्यकाल में परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल और अति विशिष्ट सेवा मेडल जैसे सम्मान से नवाजा जा चुका है।

सेठ आर्मी के बैकग्राउंड वाले परिवार से आते हैं। उनके पिता लेफ्टिनेंट जनरल कृष्ण मोहन सेठ भारतीय सेना में एडजुटेंट जनरल के पद पर रह चुके हैं। धीरज सेठ की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने खड़कवासला स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी यानी एनडीए और देहरादून के इंडियन मिलिट्री अकेडमी में पढ़ाई की है। इसके अलावा वे वेलिंगटन के डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, महू के आर्मी वॉर कॉलेज और दिल्ली के नेशनल डिफेंस कॉलेज में भी पढे हैं।

Created On :   13 Jun 2026 6:10 PM IST

Tags

Next Story